Today Weather: बदलने वाला है दिल्ली का मौसम, आंधी-तूफान का अलर्ट; इन राज्यों में होगी बारिश

Today Weather Update 18th April 2025: पूरे उत्तर भारत में भीषण गर्मी का कहर जारी है। इसी बीच कई राज्यों में मौसम बदलने वाला है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Weather heatwave
मौसम का हाल | Image: Shutterstock

Today's Weather Update: उत्तर भारत में जल्द ही मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। हालांकि इन दिनों भारत में दो तरफा मौसम देखने को मिल रहा है। जिसके तहत जहां कुछ राज्यों में जमकर बारिश हो रही है तो वहीं कुछ राज्य ऐसे हैं जहां आसमान से आग बरस रही है। उत्तर भारत के ज्यादातर राज्यों में भीषण गर्मी से लोग काफी परेशान हैं।

उत्तर-पश्चिम राजस्थान, बिहार और पूर्वी असम की हवा में साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है। जिस कारण यहां कुछ दिनों से बारिश हो रही है। वहीं अब मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर समेत कई राज्यों में आंधी तूफान जैसी स्थिति पैदा होने की बात कही है। साइक्लोनिक सर्कुलेशन को देखते हुए मौसम विभाग ने बिहार, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, केरल, तामिलनाडु में भारी बारिश का अलर्ट भी जारी किया है।

दिल्ली में आंधी-तूफान

मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर के लिए आज आंधी-तूफान का अलर्ट जारी किया है। आज यहां लोगों को तेज हवाएं परेशान कर सकती हैं। इस दौरान आसमान में कभी-कभी बादल भी छाए रह सकते हैं। वहीं, गुरुवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 40.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4.1 डिग्री अधिक है। ऐसे में लोगों को यहां गर्मी से भी कोई राहत नहीं मिल पा रही है।

यहां होगी बारिश

18 से 23 अप्रैल के बीच अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भारी बारिश की संभावना है। बिहार, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, तमिलनाडु, कर्नाटक, तेलंगाना और केरल में भी आंधी-तूफान के साथ-साथ बारिश देखने को मिल सकती है। इतना ही नहीं  झारखंड, राजस्थान, ओडिशा, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश में बिजली और तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है।

Advertisement

यूपी-पंजाब का मौसम

उत्तर प्रदेश में फिलहाल लोगों को गर्मी से राहत मिलती नजर नहीं आ रही है। यहां लोगों को प्रचंड गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। आज उत्तर प्रदेश में भी आंधी-तूफान का असर देखने को मिल सकता है। इसके साथ ही पंजाब के कुछ हिस्सों में भी लू का अलर्ट है। वहीं, हरियाणा, चंडीगढ़, विदर्भ, मराठवाड़ा, मध्य महाराष्ट्र, सौराष्ट्र और कच्छ में लोगों को गर्मी का सितम झेलना पड़ सकता है।

ये भी पढ़ें: Aaj Ka Rashifal: ये राशिवाले यात्रा पर जाने के लिए हो जाएं तैयार, बन रहे शुभ योग; पढ़ें आज का राशिफल

Published By:
 Kajal .
पब्लिश्ड