Today Weather Update: बंगाल की खाड़ी में तूफान! कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, जानिए मौसम का हाल

Today Weather Update: बंगाल की खाड़ी में बन रहा डीप डिप्रेशन गुरुवार को कुछ राज्यों से टकरा सकता है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Odisha to Experience Heavy Rain, Thunderstorms as New Low-Pressure System Forms: IMD Alert
आज का मौसम | Image: PTI

Today's Weather Update: बंगाल की खाड़ी में बन रहा डीप डिप्रेशन आज चेन्नई के तट से टकरा सकता है। जिसे देखते हुए आस-पास के इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था को चाकचौबंद कर दिया गया है। वहीं, देश के कई राज्यों से मानसून की वापसी हो चुकी है। बारिश न होने के चलते इन राज्यों में पारा तेजी से बढ़ रहा है जिस कारण लोगों को तेज गर्मी काफी परेशान भी कर रही है। हालांकि, कई राज्यों में पल-पल मौसम बदल रहा है। इन राज्यों में दिन में जहां सूरज की चमक से गर्मी बढ़ रही है वहीं सुबह और शाम हल्की ठंडी हवा से मौसम में ठंडक महसूस हो रही है। दिल्ली-एनसीआर का हाल भी कुछ ऐसा ही है। इसके अलावा पूर्वोत्तर के कुछ राज्यों में रुक-रुककर बारिश होने का सिलसिला लगातार जारी है। ऐसे में चलिए जान लेते हैं कि भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार गुरुवार को किस राज्य का मौसम कैसा रहने वाला है।

दिल्ली में सुबह-शाम की ठंड

देश की राजधानी दिल्ली का मौसम हर दिन करवट बदल रहा है। आलम ये है कि मानसून के जाने के बाद यहां लोग गर्मी से काफी परेशान थे लेकिन अब दिल्ली का पारा धीरे-धीरे नीचे खिसक रहा है जिस कारण लोगों को सुबह और शाम गुलाबी ठंड महसूस होने लगी है। कई घरों में एसी-कूलर बंद हो चुके हैं और पंखा भी काफी कम पैमाने पर इस्तेमाल किया जा रहा है। ऐसे में माना जा रहा है कि दिल्ली में फिलहाल गुलाबी ठंड ने दस्तक दे दी है। वहीं अगर बात करें आज की तो आईएमडी के अनुसार आज यहां आसमान में बादल छाए रहेंगे और सुबह शाम हल्की सर्द हवाएं चल सकती हैं। जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है।

बंगाल की खाड़ी में उठा तूफान

भारत से मानसून की विदाई हो ही रही थी कि इसी बीच बंगाल की खाड़ी में आंध्र प्रदेश के एक तट के पास साइक्लोनिक सर्कुलेशन बन रहा है, तो वहीं दूसरी ओर अंडमान निकोबार द्वीप समूह के ऊपर गहरा निम्न दबाव बन रहा है, जो एक बड़े साइक्लोनिक सर्कुलेशन का रूप ले सकते हैं। ये तूफान कभी भी देश के कुछ राज्यों के तटों से टकरा सकता है। इस तूफान की वजह से तटीय आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, केरल, आंतरिक कर्नाटक और दक्षिण तेलंगाना में गुरुवार को मूसलाधार बारिश होने की संभावना है। लिहाजा इन राज्यों के लिए मौसम विभाग ने रेड अलर्ट भी जारी कर दिया है।

यहां होगी भारी बारिश

मौसम विभाग के अनुसार, आज पूर्वोत्तर के कई राज्यों मिजोरम, असम, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, नागालैंड समेत अन्य कई हिस्सों में भारी बारिश की आशंका है। तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल और रायलसीमा में भारी बारिश का अनुमान है। इसके अलावा, गुजरात, कोकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में भी अगले कुछ दिनों में बारिश होने की संभावना है।  वहीं, केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश में कुछ दिनों तक मूसलाधार बारिश हो सकती हैं।  लिहाजा यहां रहने वाले लोगों को अधिक सावधान रहने की जरूरत है।

Advertisement

ये भी पढ़ें: Aaj Ka Rashifal: मेष से मीन तक, आज कैसा रहेगा आपका दिन, पढ़ें राशिफल

Published By:
 Kajal .
पब्लिश्ड