इस बार ऐसी पड़ेगी ठंड, रजाई, गर्म कपड़े भी पड़ जाएंगे कम! इन राज्यों में लुढ़का पारा, IMD का अलर्ट

Today Weather Update: देशभर में ठंड बढ़ती ही जा रही है। आइए जानते हैं कि मौसम विभाग ने आज के लिए क्या वेदर अपडेट जारी की है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
India Gate shrouded with fog.
मौसम का हाल | Image: ANI

Today's Weather Update: देशभर के कई राज्यों में ठंड ने दस्तक दे दी है। उत्तर भारत में ठंड का दौर शुरू हो चुका है। देश के कई हिस्सों में पारा लुढ़कने के साथ-साथ कोहरा और घना होता जा रहा है। जिसका असर विजिबिलिटी पर पड़ रहा है। वहीं, कई राज्यों में वायु प्रदूषण भी चरम पर है। सुबह की सर्द हवाओं के बीच कहीं घना कोहरा नजर आ रहा है तो कहीं हवा में घुला जहरीला धुआं यानी स्मॉग। मौसम विभाग के अनुसार जहां दिल्ली का न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है वहीं दिल्ली में एक्यूआई 400 का स्तर पार कर चुका है। इस जहरीले स्मॉग का असर लोगों के स्वास्थ्य पर भी पड़ रहा है। ऐसे में चलिए जानते हैं कि मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार आज का मौसम कैसा रहने वाला है।

दिल्ली में ठंड, कोहरा और जहरीला स्मॉग

मौसम विभाग के अनुसार राजधानी दिल्ली में शनिवार रात इस सीजन का सबसे न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। तापमान में आ रही हालिया गिरावट आगे चलकर और भी लुढ़क सकती है। जहां कई राज्य घने कोहरे की मार झेल रहे हैं वहीं दिल्ली में इससे अछूती नहीं है। हालांकि दिल्ली की मौसम में कोहरा कम और जहरीला स्मॉग ज्यादा है। वहीं, सुबह और रात के समय ठंडी हवाओं के कारण मौसम और भी ज्यादा ठंडा होता जा रहा है। साथ ही सुबह और शाम कोहरे के कारण विजिबिलिटी पर भी असर पड़ सकता है, लिहाजा मौसम विभाग ने दिल्लीवालों को वाहन चलाते व सड़क पर चलते समय अधिक सावधानी बरतने की सलाह दी है।

बर्फबारी से बदला मौसम का मिजाज

जहां मैदानी इलाके घने कोहरे से परेशान हैं वहीं, पहाड़ी इलाकों यानी जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और लद्दाख के कुछ हिस्सों में बर्फबारी का दौर जारी है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में 15000 फीट से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्र में जोरदार बर्फबारी होने की संभावना है। मैदानी राज्यों के मुकाबले पहाड़ों में मौसम का हाल ज्यादा ठंडा होने वाला है। आईएमडी की मानें तो हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश और भारी बर्फबारी की होने की संभावना है। ऐसे में यहां रहने वाले लोगों को अधिक सावधानी बरतने की जरूरत है।

यूपी-बिहार का बुरा हाल

मौसम विभाग के अनुसार, पंजाब, दिल्ली, हरियाणा और पूर्वी उत्तर प्रदेश के साथ-साथ बिहार के 20 जिलों में मौसम ने करवट बदल ली है। आईएमडी ने पंजाब से लेकर बिहार तक में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। पंजाब के कुछ क्षेत्र हरियाणा, बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश और पश्चिमी राजस्थान में 18 नवंबर तक, हिमाचल प्रदेश से लेकर सिक्किम तक 19 नवंबर तक घने कोहरे की चादर देखने को मिल सकती है। इन राज्यों में जैसे-जैसे पारा लुढ़क रहा है वैसे-वैसे ठंड भी बढ़ती जा रही है। ऐसे में आने वाले दिनों में पंजाब, दिल्ली, उत्तरी राजस्थान, उत्तर प्रदेश से लेकर मध्य प्रदेश, बिहार और झारखंड, ओडिशा तक के तापमान में जबरदस्त गिरावट देखने को मिल सकती है।

Advertisement

इन राज्यों में बारिश है जारी

वहीं कुछ राज्य ऐसे भी हैं जहां बारिश होने का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग के अनुसार, अंडमान और निकोबार में तेज बारिश हो सकती है। तमिलनाडु और केरल में भारी से बहुत भारी बारिश होने का अनुमान है। इसके अलावा पुडुचेरी, कराईकल, केरल, तटीय लक्षद्वीप और दक्षिणी कर्नाटक के अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। वहीं, आंध्र प्रदेश के कई तटीय इलाकों में भारी बारिश हो सकती है। इन इलाकों में रहने वाले लोगों को अधिक सावधान रहने की जरूरत है। 

ये भी पढ़ें: Aaj Ka Rashifal: इनके रिश्तों में पड़ सकती है दरार, बिजनेस में भी होगा घाटा; पढ़ें आज का राशिफल

Published By:
 Kajal .
पब्लिश्ड