Today Weather: इन राज्यों में बारिश के आसार, दिल्ली से यूपी तक बदलेगा मौसम, जानिए वेदर अपडेट
Today Weather Update 17th March 2025: भारत में मौसम एक बार फिर करवट बदल चुका है। जिसके चलते कई राज्यों में गर्मी के साथ-साथ बारिश होने वाली है।

Today's Weather Update: उत्तर भारत में जहां बीते दिनों कई राज्यों में बारिश हुई। वहीं अब गर्मी का मौसम एक बार फिर शुरू होने वाला है। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले दिनों में उत्तर भारत में भीषण लू का तांडव होने की संभावना है। जिसका सीधा असर दिल्ली, यूपी, बिहार, पंजाब, हरियाणा जैसे कई हिस्सों पर पड़ेगा। हालांकि आईएमडी की हालिया वेदर रिपोर्ट में कई राज्यों में बारिश होने की बात कही गई है। ऐसे में आइए जानते हैं कि मौसम विभाग के अनुसार आज किस राज्य का मौसम कैसा रहने वाला है।
दिल्ली का मौसम
राजधानी दिल्ली में सोमवार को तेज हवाएं चलने और अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है, जबकि न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने का अनुमान लगाया गया है। राजधानी में आज मौसम साफ रहेगा, तेज धूप खिलेगी और तेज हवाएं भी चलेंगी। ऐसे में लोगों को गर्मी के साथ-साथ हल्की ठंडक महसूस हो सकती है।
यहां होगी बारिश
मौसम विभाग ने बताया कि असम के ऊपर एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बन रहा है। जिसके कारण अरुणाचल प्रदेश में आज काफी तेज बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, पूर्वोत्तर के राज्यों मेघालय, मिजोरम, असम, मणिपुर और त्रिपुरा में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। वहीं असम-मेघालय के कई हिस्सों नाागलैंड में भी बारिश हो सकती है। पहाड़ी राज्यों जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में हिमपात और बारिश का दौर जारी है। इसके अलावा, केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक आदि हिस्सों में भी बारिश होने की उम्मीद है।
कैसा रहेगा इन राज्यों का मौसम
आईएमडी की मानें तो आज, दार्जिलिंग, सिक्किम, तटीय और आंतरिक कर्नाटक, केरल, तटीय आंध्र प्रदेश और तटीय गुजरात में बारिश की संभावना है। साथ ही कई राज्यों में भीषण गर्मी यानी कि लू की चेतावनी जारी की गई है। इसके अलावा अब उत्तर प्रदेश और बिहार के साथ-साथ पंजाब, हरियाणा, चडीगढ़, झारखंड में भी मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। बारिश के बाद अब इन राज्यों में गर्मी बढ़ने वाली है। सूरज की तपिश के साथ-साथ गर्म हवाएं इन राज्यों में लू जैसी स्थिति पैदा कर सकते हैं। ऐसे में यहां रहने वाले लोगों को आने वाली भीषण गर्मी के लिए तैयार हो जाना चाहिए।