Weather Update: दिल्ली से UP-बिहार तक कोहरे की मार, IMD का अलर्ट; जानिए आज के मौसम का हाल

Today Weather Update 17th January 2025: उत्तर भारत के कई हिस्सों में ठंड और घने कोहरे का प्रकोप जारी है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Dense Fog Blankets Delhi-NCR; Flights, Trains Affected as Visibility Drops to Zero
मौसम का हाल | Image: PTI/file

Today's Cold Weather Update: पूरे उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड के साथ-साथ लोगों को घने कोहरे की मार भी झेलनी पड़ रही है। गुरुवार सुबह दिल्ली-एनसीआर में हुई झमाझम बारिश के बाद मौसम में ठंडक देखने को मिली। वहीं, शुक्रवार को दिल्ली में घना कोहरा छाया हुआ है। इसके साथ ही यूपी-बिहार समेत कई राज्यों के मौसम में बदलाव आया है। कुछ शहरों में घने कोहरे के कारण विजिबिलिटी शून्य हो गई है। ऐसे में चलिए जानते हैं कि मौसम विभाग ने आने वाले दिनों के लिए क्या नया अपडेट जारी किया है।

दिल्ली में कोहरा

गुरुवार को दिल्ली-एनसीआर में बारिश के बाद तापमान थोड़ा बढ़ा, लेकिन मौसम विभाग ने बताया कि आज यानी शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 6 से 7 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क सकता है। वहीं, शुक्रवार सुबह से ही पूरी राजधानी कोहरे से ढकी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार, बारिश की वजह से हवाओं में नमी बढ़ी है। ऐसे में मौसम विभाग ने शनिवार और रविवार के लिए दिल्ली में लो विजिबिलिटी का अलर्ट जारी किया है।

पहाड़ों में बर्फबारी जारी

मौसम विभाग ने पहाड़ी इलाकों में भारी बर्फबारी होने की संभावना जताई है। हिमाचल प्रदेश, कश्मीर, उत्तराखंड और लद्दाख में फिलहाल जमकर बर्फबारी हो रही है। यहां कुछ क्षेत्रों का तापमान शून्य से भी नीचे पहुंच चुका है। पहाड़ों में हो रही बर्फबारी से लोगों के हाथ-पांव तक जम रहे हैं। पहाड़ से आने वाली ठंडी हवा ने पहले ही मैदानी इलाकों का तापमान गिरा दिया है। ऐसे में अगर यहां बारिश होती है तो मैदानी इलाकों में भयंकर शीतलहर का प्रकोप बढ़ सकता है।

उत्तर भारत में बारिश

मौसम विभाग के अनुसार उत्तरी राजस्थान और हरियाणा में 18 और 20 जनवरी को फिर से एक नया पश्चिमी विक्षोभ बन रहा है। जिसके चलते दिल्ली-एनसीआर में 21 से 23 जनवरी के बीच हल्की बारिश हो सकती है। साथ ही यूपी-बिहार से पंजाब तक कई जगहों पर छिटपुट बारिश देखने को मिल सकती है। आईएमडी की मानें तो पश्चिमी उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पूर्वी राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, पश्चिमी राजस्थान, मध्य प्रदेश, सौराष्ट्र, कच्छ और जम्मू कश्मीर में गंभीर शीतलहर और बारिश के कारण ठंड में भारी इजाफा हो सकता है।

Advertisement

इन राज्यों में बारिश

मौसम विभाग की मानें तो तामिलनाडु में भारी बारिश हो सकती है। तमिलनाडु और केरल में भारी से बहुत भारी बारिश होने का अनुमान है। इसके अलावा जावुर, तिरुवरूर, नागपट्टनम, माइलदुथुरई, पुडुकोट्टई, पुडुचेरी, कराईकल, केरल, तटीय लक्षद्वीप छत्तीसगढ़ और दक्षिणी कर्नाटक के अलग-अलग हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

ये भी पढ़ें: Aaj Ka Rashifal: बिजनेस करने वाले हो जाएं सावधान, हो सकता है भारी नुकसान! जानिए क्या कहती है आपकी राशि, पढ़ें राशिफल

Published By:
 Kajal .
पब्लिश्ड