Today Weather: दिल्लीवालों हो जाओ तैयार, पड़ने वाली है गर्मी की दोहरी मार, इन राज्यों पर भी पड़ेगा लू का असर

Today Weather Update 16th March 2025: भारत में मौसम एक बार फिर करवट बदल चुका है। जिसके चलते कई राज्यों में अब गर्मी और बढ़ने वाली है। बारिश होने के आसार हैं।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Heatwave in Bihar
आज का मौसम | Image: R Bharat

Today's Weather Update: देशभर के मौसम में लगातार उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। उत्तर भारत में जहां बीते दिनों कई राज्यों में बारिश हुई। वहीं अब गर्मी का मौसम एक बार फिर शुरू होने वाला है। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले दिनों में उत्तर भारत में भीषण लू का तांडव होने की संभावना है। जिसका सीधा असर दिल्ली, यूपी, बिहार, पंजाब, हरियाणा जैसे कई हिस्सों पर पड़ेगा। ऐसे में आइए जानते हैं कि मौसम विभाग के अनुसार आज किस राज्य का मौसम कैसा रहने वाला है।

दिल्ली का मौसम

राजधानी दिल्ली में दो दिनों से हल्की बारिश होने का सिलसिला जारी है। शनिवार को भी दिल्ली के कई हिस्सों में छिटपुट बारिश देखने को मिली। हालांकि अब दिल्ली का मौसम पूरी तरह से बदलने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में दिल्ली के लोगों को भीषण गर्मी परेशान कर सकती है। इस दौरान लू चलने जैसी परिस्थिति से भी दिल्ली वालों को दो चार होना पड़ सकता है। इसलिए आने वाले गर्म मौसम के लिए दिल्ली के लोगों को अभी से तैयार हो जाना चाहिए।

यहां होगी बारिश

पहाड़ी राज्यों जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में हिमपात और बारिश का दौर जारी है। वहीं, मौसम विभाग के अनुसार, पूर्वोत्तर के राज्यों मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, मिजोरम, असम, मणिपुर और त्रिपुरा में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। वहीं, असम-मेघालय के कई हिस्सों, मणिपुर, नाागलैंड, मिजोरम में भी बारिश हो सकती है। इसके अलावा, केलर, तमिलनाडु, कर्नाटक आदि हिस्सों में भी बारिश होने की उम्मीद है।

कैसा रहेगा इन राज्यों का मौसम

इसके अलावा अब उत्तर प्रदेश और बिहार के साथ-साथ पंजाब, हरियाणा, चडीगढ़, झारखंड में भी मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। बारिश के बाद अब इन राज्यों में गर्मी बढ़ने वाली है। सूरज की तपिश के साथ-साथ गर्म हवाएं इन राज्यों में लू जैसी स्थिति पैदा कर सकते हैं। ऐसे में यहां रहने वाले लोगों को आने वाली भीषण गर्मी के लिए तैयार हो जाना चाहिए।

Advertisement

ये भी पढ़ें: Holi Bhai Dooj 2025: होली भाई दूज आज, जानिए शुभ मुहूर्त और तिलक करने की विधि

Published By:
 Kajal .
पब्लिश्ड