Today Weather: दिल्ली में छाए बादल! किन राज्यों में होगी बारिश? IMD ने जारी किया अलर्ट

Today Weather Update 16th February 2025: उत्तर भारत के मौसम में लगातार बदलाव हो रहा है। आइए जानते हैं कि ताजा वेदर अपडेट क्या है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Rajashtan Weather
मौसम का हाल | Image: PTI (reperesentative)

Today's Cold Weather Update: पूरे उत्तर भारत में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। आधा फरवरी निकल चुका है और इस महीने में ही लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ा। हालांकि मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली समेत कई राज्यों में फिलहाल बारिश की संभावना बनी हुई है। दिल्ली में जहां आज काले बादल छाए रहेंगे वहीं पंजाब और हरियाणा समेत देश के कई राज्यों में बारिश होने की उम्मीद है। यानी कि इन राज्यों में एक बार फिर से मौसम बदलने वाला है। ऐसे में चलिए जानते हैं कि मौसम विभाग ने आज के लिए क्या नया वेदर अपडेट जारी किया है।

दिल्ली का मौसम

राष्ट्रीय राजधानी दिल्‍ली में हल्की ठंडी हवाओं के साथ-साथ सूरज की तपिश भी लोगों को परेशान कर रही है। हालांकि मौसम विभाग ने दिल्ली में दो दिनों के भीतर बारिश होने की संभावना भी जताई है। जिसके चलते आज दिल्ली में बादल छाए हुए हैं। वहीं पहाड़ों से आने वाली हवा अब धीमी हो चुकी है। इसके अलावा दिल्ली का अधिकतम तापमान 30 डिग्री  सेल्सियस के करीब आ पहुंचा है। जिसके आग और बढ़ने की संभावना है। ऐसे में दिल्लीवालों को दिल्ली के बदलते मौसम के लिए तैयार हो जाना चाहिए।

यहां होगी बारिश

मौसम विभाग के अनुसार नॉर्थ ईस्ट के कई राज्यों में बारिश की चेतावनी जारी कर दी गई है। सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश के साथ-साथ पश्चिमी बंगाल के दार्जिलिंग, मणिपुर, मिजोरम, असम, नागालैंड, और मेघालय में अगले सात दिनों तक बारिश होने का अनुमान है। बारिश की वजह से यहां का मौसम सर्द हो सकता है साथ ही शीतलहर चलने की भी संभावना है। वहीं, पंजाब हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 19 और 20 फरवरी को हल्की बारिश की संभावना है। साथ ही राजस्थान के कई इलाकों में 17 से 19 फरवरी के बीच, उत्तराखंड में 19 और 20 फरवरी को और हिमाचल प्रदेश में 17 से 21 फरवरी तक बारिश की संभावना है।

पहाड़ों में बर्फबारी

मौसम विभाग के अनुसार उत्तराखंड के कई इलाकों में आज बारिश के साथ-साथ भारी बर्फबारी की संभावना है। वहीं, हिमाचल प्रदेश में कुछ जगहों पर भी बारिश और हिमपात की संभावना है। इसके अलावा कश्मीर और लद्दाख के कुछ हिस्सों में बारिश और भारी बर्फबारी एक साथ देखने को मिल सकता है। 

Advertisement

ये भी पढ़ें: Aaj Ka Rashifal: मिथुन, कन्या समेत इन राशियों को मिल सकती है खुशखबरी, पढ़ें आज का राशिफल

Published By:
 Kajal .
पब्लिश्ड