Today Weather: दिल्‍ली समेत इन राज्‍यों में आज भी होगी बारिश, IMD का अलर्ट; UP-बिहार का भी बदलेगा मौसम

Today Weather Update 15th March 2025: भारत में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। जिसके चलते कई राज्यों में बारिश होने के आसार हैं।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Weather Update
मौसम का हाल | Image: Weather Update

Today's Weather Update: शुक्रवार को दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत के मौसम में बदलाव हुआ। यहां कई राज्यों में बारिश हुई। दिल्ली में जहां पूरा दिन सूरज की तपिश से गर्मी बढ़ती रही वहीं शाम होते-होते यहां बारिश से मौसम में ठंडक आ गई। इसके साथ ही राजस्‍थान समेत हरियाणा-पंजाब में भी बारिश हुई। आज भी दिल्ली समेत कई राज्यों में बारिश होने वाली है। ऐसे में आइए जानते हैं कि मौसम विभाग के अनुसार आज किस राज्य का मौसम कैसा रहने वाला है।

दिल्ली का मौसम

राजधानी दिल्ली में होली के दिन लोगों को गर्मी से राहत मिली। दरअसल, दिल्‍ली, गाजियाबाद, नोएडा, गुरुग्राम और सोनीपत में शुक्रवार को जमकर बारिश हुई। हालांकि मौसम विभाग ने दिल्ली में आज भी बारिश होने की संभावना जताई है। आज भी दिल्ली में बादल छाए रहेंगे, इस बीच हल्की बारिश होने की भी संभावना है। ऐसे में दिल्ली का तापमान तेजी से गिर सकता है जो दिल्लीवालों को गर्मी से राहत देने के लिए काफी है।

यहां होगी बारिश

पहाड़ी राज्यों जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में हिमपात और बारिश का दौर जारी है। इसके अलावा अब उत्तर प्रदेश और बिहार के साथ-साथ पंजाब, हरियाणा, चडीगढ़, झारखंड में भी मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। होली पर इन राज्यों में भी बारिश होने की संभावना है जिस कारण रंगों के उत्सव का मजा दोगुना हो जाएगा। ऐसे में इन राज्यों में रहने वाले लोगों को बारिश के लिए तैयार हो जाना चाहिए।

इन राज्यों में बारिश

वहीं, मौसम विभाग के अनुसार, पूर्वोत्तर के राज्यों मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, मिजोरम, असम, मणिपुर और त्रिपुरा में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। वहीं, असम-मेघालय के कई हिस्सों, मणिपुर, नाागलैंड, मिजोरम में भी बारिश हो सकती है। इसके अलावा, केलर, तमिलनाडु, कर्नाटक आदि हिस्सों में भी बारिश होने की उम्मीद है। 

Advertisement

ये भी पढ़ें: Aaj Ka Rashifal: मेष, कन्या समेत इन राशियों की बढ़ सकती है परेशानी, जानिए कैसा रहेगा आज आपका दिन

Published By:
 Kajal .
पब्लिश्ड