Weather Update: जल्द इंतजार होगा खत्म! उत्तर भारत की ओर तेजी से बढ़ रहा मानसून, जानिए मौसम का हाल

Weather Update: देश के कई राज्यों में पड़ रही भयंकर गर्मी के बीच मौसम विभाग ने नया वेदर अपडेट जारी किया है।

Follow : Google News Icon  
Weather
मौसम | Image: @PTI

Weather Update: उत्तर भारत में जहां लोग भीषण गर्मी से परेशान हैं वहीं दक्षिण भारत में झमाझम बारिश का दौर जारी है। इस बीच भारतीय मौसम विभाग का हालिया वेदर अपडेट गर्मी से परेशान राज्यों के लिए राहतभरी खबर  लेकर आया है। जिसके अनुसार कुछ राज्यों में लोगों को गर्मी से जल्द राहत मिलती हुई नजर आ रही है।

दिल्ली का मौसम

सबसे पहले दिल्ली के मौसम की बात करते हैं। दिल्लीवाले आसमान से बरस रही आग से काफी परेशान हैं। हालांकि 14 जून को यहां का पारा 33 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया था, जिसके बाद लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली थी। वहीं, मौसम विभाग के अनुसार अब दिल्ली के मौसम में धीरे-धीरे तब्दीली देखने को मिलेगी। जिसके बाद लगभग 27 जून तक यहां मानसून के पहुंचने की संभावना है।

यहां पड़ेगी भीषण गर्मी

मौसम विभाग के अनुसार, बिहार, झारखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश और पश्चिमी उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों को फिलहाल गर्मी से राहत मिलती हुई नजर नहीं आ रही है। इन राज्यों में गर्मी का रेड अलर्ट जारी है। आईएमडी की मानें तो 15 जून को बिहार, झारखंड और 15 जून से 17 जून तक उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी पड़ने की संभावना है। इसके अलावा पंजाब, चंडीगढ़, जम्मू, हिमाचल प्रदेश, उत्तर-पश्चिमी मध्य प्रदेश और हरियाणा में अगले कुछ दिनों तक गर्मी से लोगों का बुरा हाल रहेगा।

इन राज्यों में कैसा है मौसम?

स्कइमेट वेदर के अनुसार, कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, तेलंगाना, दक्षिण छत्तीसगढ़, दक्षिण ओडिशा, सिक्किम और असम में अगले 24 घंटों के भीतर हल्की से मध्यम बारिश होने की शंभावना है। इसके अलावा आंध्र प्रदेश, पूर्वोत्तर भारत, दक्षिण-पश्चिम मध्य प्रदेश, लक्षद्वीप, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, दक्षिण गुजरात और जम्मू कश्मीर में भी बारिश होने की उम्मीद है। 

Advertisement

ये भी पढ़ें: Aaj Ka Rashifal: चमक उठेगा इन राशियों का भाग्य, जानिए कैसा रहेगा 12 राशियों का आज का दिन

Published By :
Kajal .
पब्लिश्ड