Weather Update: IMD का बड़ा अपडेट, कुछ राज्यों में रेड तो 10 के लिए बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी

Weather Update: देशभर के कई राज्यों में लगातार हो रही बारिश का दौर जारी है। वहीं मौसम विभाग ने बारिश को लेकर बड़ा अलर्ट जारी किया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Bengaluru: IMD Issues Heavy Rain Alert | Check
मौसम का हाल | Image: X

Weather Update: देशभर के कई हिस्सों में बारिश होने के कारण तापमान में भारी गिरावट दर्ज आ गई है, जिस कारण मौसम में हल्की ठंडक है। जहां बारिश कुछ राज्यों के लिए गर्मी से राहत का कारण बनी हुई है, वहीं कुछ राज्यों में बारिश के चलते बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। लगातार बारिश से पहाड़ों में भूस्खलन जैसी घटनाएं सामने आ रही हैं। इतना ही नहीं कई नदी-नाले भी उफान पर हैं। इसी बीच बारिश को लेकर मौसम विभाग ने बड़ा अपडेट जारी किया है।

आज 23 राज्यों में बारिश की उम्मीद

बारिश को देखते हुए भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कुछ राज्यों के लिए रेड और कुछ राज्यों के लिए ऑरेंज अलर्ट जा रही किया है। मौसम विभाग के अनुसार, आज यानी रविवार को देश के लगभग 23 राज्यों में बारिश होने की संभावना है। कुछ राज्यों में हल्की से मध्यम तो कुछ में भारी बारिश होने के भी आसार हैं।

बारिश का रेड अलर्ट

आईएमडी के अनुसार,  मध्य महाराष्ट्र, तटीय कर्नाटक, कोंकण और गोवा और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में अलग-अलग जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की उम्मीद है, जिसे देखते हुए मौसम विभाग ने इन राज्यों के लिए रेड अलर्ट जारी कर दिया है। यानी कि इन राज्यों में रहने वाले लोग को आज और आने वाले कुछ दिनों तक सावधान रहने की जरूरत है।

इन राज्यों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी

वहीं, मौसम विभाग ने आज उत्तर प्रदेश, बिहार, केरल, विदर्भ, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, मराठवाड़ा, तेलंगाना, उत्तर आंतरिक कर्नाटक में स्थित अलग-अलग इलाकों के लिए बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। यहां बार से बहुत भारी बारिश होने की उम्मीद है।

Advertisement

यहां भी होगी बारिश

इसके अलावा मौसम विभाग ने आज दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, छत्तीसगढ़, ओडिशा, नागालैंड, गुजरात राज्य, केरल और माहे में भी आज हल्की से मध्यम व तेज बारिश होने की संभावना जताई गई है। 

ये भी पढ़ें: Petrol-Diesel Price Update: फिर अपडेट हुए पेट्रोल-डीजल के दाम, जानिए आपके शहर में क्या है कीमत

Published By:
 Kajal .
पब्लिश्ड