अपडेटेड 14 February 2025 at 07:29 IST
Valentine's Day पर पार्टनर से मिलने का है प्लान तो जान लें आज कैसा रहेगा मौसम का मिजाज, इन राज्यों के लिए अच्छी खबर
Today Weather Update 14th February 2025: उत्तर भारत के मौसम में लगातार बदलाव हो रहा है। आइए जानते हैं कि ताजा वेदर अपडेट क्या है।

Today's Cold Weather Update: शुक्रवार को लव बर्ड्स का दिन यानी वैलेंटाइन डे है। इस दिन अगर आप अपने पार्टनर को डेट पर ले जा रहे हैं या उनसे मिलने का प्लान बना रहे हैं तो आपको आज के मौसम के बारे में जान लेना चाहिए। वैसे तो पूरे उत्तर भारत में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। दिल्ली समेत कई राज्यों में गर्मी और ठंड का संगम देखने को मिल रहा है। हालांकि कई राज्य ऐसे भी है जहां सुबह और शाम ठंड पड़ती है लेकिन आने वाले दिनों में ये ठंड भी फीकी पड़ सकती है। वहीं कुछ राज्य बारिश होने की वजह से काफी परेशान हैं। ऐसे में चलिए जान लेते हैं कि वैलेंटाइन डे के मौके पर मौसम का हाल कैसा रहने वाला है।
दिल्ली का मौसम
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में गुरुवार को भी मौसम में ठंडी हवाओं के साथ हल्की गर्माहट महसूस हुई। दिल्ली का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के करीब आ पहुंचा है। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों में यहां शीतलहर की वापसी हो सकती है जिससे दिल्लीवालों को गर्मी से राहत मिलती नजर आएगी। हालांकि सुबह और शाम के समय अब भी दिल्ली में ठंड बरकरार है। ऐसे में कपल्स अपना वैलेंटाइन डे सेलिब्रेट करने के लिए दिल्ली में बाहर निकल सकते हैं।
यहां होगी बारिश
मौसम विभाग के अनुसार नॉर्थ ईस्ट के कई राज्यों में बारिश की चेतावनी जारी कर दी गई है। सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश में बर्फबारी की संभावना के साथ-साथ पश्चिमी बंगाल के दार्जिलिंग, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, मिजोरम, असम, नागालैंड, और मेघालय में 15 फरवरी तक भारी बारिश होने की संभावना है।
यूपी-बिहार का हाल
आईएमडी की मानें तो आज उत्तर प्रदेश, बिहार, पंजाब, हरियाणा, जम्मू, चढ़ीगढ़ में मौसम लगभग साफ रहेगा। इन राज्यों में तापमान बढ़ने से मौसम में गर्माहट और भी ज्यादा बढ़ सकती है। वहीं, पहाड़ों में हो रही बर्फबारी के कारण इन राज्यों में लोगों को ठंडी हवाएं परेशान कर सकती हैं। हालांकि दिन के समय लोगों को गर्मी का अहसास भी होता नजर आएगा।
Advertisement
Published By : Kajal .
पब्लिश्ड 14 February 2025 at 07:29 IST