अपडेटेड 13 March 2025 at 07:43 IST

Today Weather: दिल्लीवालों को मिलेगी गर्मी से राहत, बदलने वाला है मौसम; बारिश का दौर होगा शुरू, इन राज्यों पर भी पड़ेगा असर

Today Weather Update 13th March 2025: भारत में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। जिसके चलते कई राज्यों में गर्मी पड़ने लगी है।

Follow : Google News Icon  
Weather Update: IMD Issues Heavy Rainfall, Snowfall, and Hailstorm Warnings for Several States
मौसम का हाल | Image: PTI

Today's Weather Update: उत्तर भारत में मौसम पूरी तरह से बदल चुका है। होली से पहले ही सूरज की तपिश ने गर्मी बढ़ा दी है। तेज धूप में लोगों के पसीने छूटने का सिलसिला शुरू हो चुका है। जहां पहले होली के बाद घरों में कूलर और पंखे चलना शुरू होते थे वहीं इस बार होली से पहले ही लोगों को कूलर और पंखे चलाने की जरूरत पड़ रही है। हालांकि मौसम विभाग की हालिया रिपोर्ट आने के बाद लोगों के चेहरे खिल उठे हैं।

दरअसल, 13 मार्च से उत्तर भारत का मौसम बदलने वाला है। जिसके चलते कई राज्यों में हल्की बारिश हो सकती है जो तापमान में गिरावट का कारण बन सकती है। ऐसे में आइए जानते हैं कि मौसम विभाग के अनुसार आज किस राज्य का मौसम कैसा रहने वाला है।

दिल्ली का मौसम

राजधानी दिल्ली में होली से पहले ही गर्मी का भयंकर असर देखने को मिलने लगा है। आज होलिका दहन (Holika Dahan 2025) से दिल्ली का मौसम करवट बदलने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार यहां आज से बारिश का सिलसिला शुरू हो सकता है। आज से दिल्ली में बादल छाए रहेंगे और यहां छिटपुट से हल्की बारिश होने की संभावना है। ऐसे में दिल्ली का तापमान तेजी से गिर सकता है जो दिल्लीवालों को गर्मी से राहत देने के लिए काफी है।

उत्तर भारत में बदलेगा मौसम

उत्तर-पश्चिमी राजस्थान और उससे सटे पाकिस्तान पर अपर साइक्लोनिक सर्कुलेशन का एरिया बन रहा है। जिस कारण गुरुवार से उत्तर भारत के कई राज्यों में मौसम करवट बदलेगा। पहाड़ी राज्यों जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में इसका असर दिख भी रहा है। यहां हिमपात और बारिश का दौर जारी है। इसके अलावा अब उत्तर प्रदेश और बिहार के साथ-साथ पंजाब, हरियाणा, चडीगढ़, झारखंड में भी मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा।

Advertisement

इन राज्यों में बारिश

मौसम विभाग के अनुसार, पूर्वोत्तर के राज्यों मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, मिजोरम, असम, मणिपुर और त्रिपुरा में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। वहीं, असम-मेघालय के कई हिस्सों, मणिपुर, नाागलैंड, मिजोरम में भी बारिश की संभावना है। इसके अलावा उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और कश्मीर में भी बारिश और बर्फबारी का दौर जारी है।

यह भी पढ़ें: Holika Dahan 2025: आज छोटी होली पर रहेगा भद्रा का साया, नोट करें होलिका दहन का समय और पूजा विधि

Published By : Kajal .

पब्लिश्ड 13 March 2025 at 07:43 IST