अपडेटेड 13 February 2025 at 07:20 IST
Today Weather: दिल्ली में चढ़ा पारा, इन राज्यों में आफत बनी बारिश; जानिए यूपी से बिहार तक मौसम का हाल
Today Weather Update 13th February 2025: उत्तर भारत के मौसम में लगातार बदलाव हो रहा है। आइए जानते हैं कि ताजा वेदर अपडेट क्या है।

Today's Cold Weather Update: पूरे उत्तर भारत में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। दिल्ली समेत कई राज्यों में फरवरी के मौसम में ही अप्रैल-मई के महीने जैसी गर्मी देखने को मिल रही है। हालांकि कई राज्य ऐसे भी है जहां सुबह और शाम ठंड पड़ती है लेकिन आने वाले दिनों में ये ठंड भी फीकी पड़ सकती है। वहीं कुछ राज्य लगातार हो रही बारिश से भी परेशान हैं। वहीं, फरवरी के महीने में गर्मी के अहसास से साफ पता चल रहा है कि इस बार ठंड तेजी से वापस लौट रही है जबकि धूप की तपिश से गर्मी और बढ़ती जा रही है। ऐसे में आइए जानते हैं कि मौसम विभाग ने राज्यों के लिए क्या वेदर अपडेट जारी किया है।
दिल्ली का मौसम
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बुधवार को भी मौसम में गर्माहट महसूस हुई। दिल्ली का तापमान आसमान छू रहा है। बुधवार को भी दिल्ली में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के करीब दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों में यहां शीतलहर की वापसी हो सकती है जिससे दिल्लीवालों को राहत मिलती नजर आएगी। हालांकि सुबह और शाम के समय अब भी दिल्ली में ठंड बरकरार है।
यहां होगी बारिश
मौसम विभाग के अनुसार नॉर्थ ईस्ट के कई राज्यों में बारिश की चेतावनी जारी कर दी गी है। सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश में बर्फबारी की संभावना के साथ-साथ पश्चिमी बंगाल के दार्जिलिंग, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, मिजोरम, असम, नागालैंड, और मेघालय में 15 फरवरी तक भारी बारिश होने की संभावना है। इसलिए इन राज्यों में रहने वाले लोगों को अधिक सावधान रहने की जरूरत है।
यूपी-बिहार का हाल
आईएमडी की मानें तो आज उत्तर प्रदेश, बिहार, पंजाब, हरियाणा, जम्मू, चढ़ीगढ़ में मौसम लगभग साफ रहेगा। इन राज्यों में तापमान बढ़ने से मौसम में गर्माहट और भी ज्यादा बढ़ सकती है। वहीं, पहाड़ों में हो रही बारिश और बर्फबारी के कारण इन राज्यों में लोगों को ठंडी हवाएं परेशान कर सकती हैं। हालांकि दिन के समय लोगों को गर्मी का अहसास भी होता नजर आएगा।
Advertisement
Published By : Kajal .
पब्लिश्ड 13 February 2025 at 07:20 IST