दिल्ली से UP-बिहार तक, जारी है कड़ाके की ठंड का तांडव; शीतलहर से लुढ़का पारा, जानिए मौसम का हाल

Today Weather Update 13th December: दिल्ली-एनसीआर समेत देश के कई हिस्सों में कड़ाके की ठंड पड़ने से लोग काफी परेशान हैं।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Delhi-NCR Weather
मौसम का हाल | Image: AI

Today's Cold Weather Update: पूरे उत्तर भारत में शीतलहर का दौर जारी है। पहाड़ों में बर्फबारी का असर साफतौर पर मैदानी इलाकों में देखने को मिल रहा है। जिसके चलते अचानक से दिल्ली समेत उत्तर प्रदेश, बिहार, पंजाब, हरियाणा आदि राज्यों तक के मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदल गया है। अब इन राज्यों में दिन में भी ठिठुरन महसूस होने लगी है। शीतलहर की वजह से मैदानी इलाकों का पारा तेजी से लुढ़क रहा है।  वहीं, पहाड़ी राज्यों में बर्फ की चादर को देखने के लिए लोग अब इन जगहों का रुख कर रहे हैं जिससे पर्यटन को बढ़ावा मिल रहा है। इसी बीच मौसम विभाग ने ठंड को लेकर अलर्ट जारी किया है। आइए जानते हैं कि मौसम विभाग की हालिया वेदर रिपोर्ट क्या है।

दिल्ली में कड़ाके की ठंड

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कड़ाके की ठंड का दौर शुरू हो चुका है। तापमान में गिरावट से ठंड में इजाफा हो रहा है। हालांकि पहाड़ों में हो रही बर्फबारी के चलते दिल्ली एनसीआर में शीतलहर का दौर चल रहा है। वहीं, IMD ने शनिवार तक के लिए दिल्ली में ठंड का येलो अलर्ट जारी किया है। यानी कि आने वाले 2 से 3 दिनों में राजधानी का न्यूनतम तापमान काफी नीचे तक पहुंच सकता है। ऐसे में दिल्लीवालों को जबरदस्त ठंड का सामना करने के लिए रजाई कंबल और गर्म कपड़ों के साथ पूरी तरह से तैयार हो जाना चाहिए।

पहाड़ों में बर्फबारी और बारिश

आईएमडी की मानें तो जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और लद्दाख के कुछ हिस्सों में पारा माइनस डिग्री में है। तापमान माइनस में होने की वजह से इन राज्यों में बर्फबारी के साथ-साथ हल्की बारिश का दौर भी जारी है। उत्तराखंड के भी कई इलाकों में बर्फबारी होने से लोगों के चेहरे खिल उठे हैं। हालांकि हालिया वेदर रिपोर्ट के अनुसार आने वाले दिनों में इन क्षेत्रों में लोगों को भारी-भरकम बर्फबारी देखने को मिल सकती है। जिसके कारण मैदानी इलाकों में ठंड और भी ज्यादा बढ़ जाएगी।

शीतलहर का तांडव

मौसम विभाग ने पूरे उत्तर भारत को लेकर शीतलहर का अलर्ट जारी किया है। जिसके अनुसार, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पूर्वी राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़, पश्चिमी राजस्थान, मध्य प्रदेश, सौराष्ट्र, कच्छ, जम्मू कश्मीर, गिलगित और बालटिस्तान में गंभीर शीतलहर देखने को मिल सकती है। ऐसे में लोगों को घर से बाहर निकलते समय सिर से लेकर पांव तक खुद को गर्म कपड़ों आदि से ढंककर ही बाहर निकलना चाहिए।

Advertisement

ये भी पढ़ें: Aaj Ka Rashifal: मेष से मीन तक, इन राशियों के भाग्य में होगा बड़ा बदलाव; पढ़ें आज का राशिफल

Published By:
 Kajal .
पब्लिश्ड