Weather: पहाड़ों में बर्फबारी से बढ़ा दिल्ली-UP का सिर दर्द, सर्द हवा-ठिठुरन से उत्तर भारत परेशान

Today Weather Update 12th December: दिल्ली-एनसीआर समेत देश के कई हिस्सों में बारिश होने से उत्तर भारत में ठंड बढ़ गई है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Delhi Winter
दिल्ली का मौसम | Image: PTI

Today's Weather Update: पहाड़ों में बर्फबारी का असर साफतौर पर मैदानी इलाकों में देखने को मिल रहा है। पूरे उत्तर भारत में शीतलहर दौड़ पड़ी है। कई पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी के साथ-साथ हल्की बारिश भी देखने को मिल रही है। जिसके चलते अचानक से दिल्ली समेत उत्तर भारत, बिहार तक के मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदल चुका है। अब इन राज्यों में दिन में भी ठिठुरन महसूस होने लगी है। शीतलहर के दौर की वजह से मैदानी इलाकों का पारा तेजी से लुढ़क रहा है।  वहीं, कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में बर्फबारी होने से लोगों के चेहरे खिल उठे हैं। इसका कारण है यहां पर्यटकों की संख्या में इजाफा होना। पहाड़ी राज्यों में बर्फ की चादर को देखने के लिए लोग अब इन जगहों का रुख करने वाले हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि मौसम विभाग की हालिया वेदर रिपोर्ट क्या है।

दिल्ली में बढ़ी ठंड

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कड़ाके की ठंड का दौर शुरू हो चुका है। तापमान में गिरावट से ठंड में इजाफा हो गया है। हालांकि पहाड़ों में हो रही बर्फबारी के चलते दिल्ली एनसीआर में शीतलहर का दौर चल रहा है। वहीं, मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि आने वाले 2 से 3 दिनों में राजधानी का न्यूनतम तापमान काफी नीचे तक पहुंच सकता है। ऐसे में दिल्लीवालों को जबरदस्त ठंड का सामना करने के लिए रजाई कंबल के साथ पूरी तरह से तैयार हो जाना चाहिए।

पहाड़ों में बर्फबारी

आईएमडी की मानें तो जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और लद्दाख के कुछ हिस्सों में पारा माइनस डिग्री में है। तापमान माइनस में होने की वजह से इन राज्यों में बर्फबारी का दौर भी शुरू हो चुका है। उत्तराखंड के भी कई इलाकों में बर्फबारी होने से लोगों के चेहरे खिल उठे हैं। हालांकि हालिया वेदर रिपोर्ट के अनुसार आने वाले दिनों में इन क्षेत्रों में लोगों को भारी-भरकम बर्फबारी देखने को मिल सकती है। जिसके कारण मैदानी इलाकों में भी हाड़ कंपा देने वाली ठंड पड़ेगी।

इन राज्यों में शीतलहर

मौसम विभाग ने पूरे उत्तर भारत को लेकर शीतलहर का अलर्ट जारी किया है। जिसके अनुसार, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पूर्वी राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़, पश्चिमी राजस्थान, मध्य प्रदेश, सौराष्ट्र, कच्छ, जम्मू कश्मीर, गिलगित और बालटिस्तान में गंभीर शीतलहर देखने को मिल सकती है। राजस्थान और मध्य प्रदेश के हिस्सों में आज कोल्ड डे का अलर्ट है। इस दौरान इन राज्यों में घने कोहरे की चादर भी विजिबिलिटी पर असर डाल सकती है।

Advertisement

ये भी पढ़ें: Aaj Ka Rashifal: आज पार्टनर या परिवार से हो सकते हैं मन-मुटाव, जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे

Published By:
 Kajal .
पब्लिश्ड