Weather Update: दिल्ली-NCR में जमकर होगी बारिश, IMD ने इन राज्यों के लिए जारी किया अलर्ट

Weather Update: उत्तर भारत में झमाझम बारिश का दौर जारी है। इसी बीच मौसम विभाग ने बारिश को लेकर ताजा वेदर अपडेट जारी किया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Delhi Traffic Advisory amid Rain
मौसम का हाल | Image: PTI

Weather Update: देशभर में मानसून ने अपने पैर पसार लिए है। लगभग सभी राज्यों में झमाझम बारिश का दौर जारी है। बीते कुछ दिनों से दिल्ली-एनसीआर में भी बारिश हो रही है। यहां बारिश होने के चलते लोगों को गर्मी और उमस से काफी राहत मिली है। वहीं, पहाडों में बारिश होने के कारण लोगों का बुरा हाल है। यहां आए दिन भूस्खलन जैसी घटनाएं सामने आ रही हैं। नदी-नाले उफान पर होने की वजह से कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। इसी बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने दिल्ली समेत कई राज्यों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है। आइए जानते हैं कि किन राज्यों का मौसम आज कैसा रहने वाला है।

दिल्ली में झमाझम बारिश

रविवार को दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में जमकर बारिश हुई। वहीं आसमान में काले बादल छाए रहने के कारण तापमान में भी भारी गिरावट दर्ज की गई थी। वहीं अब सोमवार के लिए मौसम विभाग ने दिल्ली में भारी बारिश की आशंका जताई है। लिहाजा लोगों को घर से बाहर निकलने से पहले ट्रैफिक एडवाइजरी के बारे में जरूर जान लेना चाहिए।

बारिश का ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग की मानें तो सोमवार को पूर्वी राजस्थान, बिहार, असम और मेघालय में अलग-अलग जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। लिहाजा इन राज्यों के लिए आईएमडी ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। यानी की यहां रहने वाले लोगों को अधिक सावधान रहने की जरूरत है।

यहां होगी भारी बारिश

आईएमडी की हालिया वेदर रिपोर्ट के अनुसार, उत्तर प्रदेश, पश्चिमी राजस्थान, उत्तराखंड, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, अरुणाचल प्रदेश, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल, केरल और माहे समेत उत्तरी आंतरिक कर्नाटक में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की उम्मीद है। इसलिए लोगों को यहां बहुत जरूरी होने पर ही घरों से बाहर निकलना चाहिए।

Advertisement

इन राज्यों में बारिश

इसके अलावा, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान, बिहार, पश्चिम बंगाल मैदानी इलाके, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, गुजरात राज्य, तमिलनाडु, पुडुचेरी, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, रायलसीमा और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में भी बारिश होने के साथ-साथ बिजली गिरने की संभावना जताई गई है। 

ये भी पढ़ें: Aaj Ka Rashifal: आज बदल सकती है इन राशियों की किस्मत, विदेश यात्रा का है योग; पढ़ें राशिफल

Published By:
 Kajal .
पब्लिश्ड