Today Weather: फिर बदले मौसम के तेवर! क्या आज भी दिल्ली में होगी बारिश? जानिए कैसा रहेगा यूपी-बिहार का मौसम

Today Weather Update 12th April 2025: उत्तर भारत में भीषण गर्मी के बीच कई राज्यों में बारिश होने से मौसम सुहावना बना हुआ है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Bihar Weather Update
मौसम का हाल | Image: PTI

Today's Weather Update: उत्तर भारत में भीषण गर्मी से लोग काफी परेशान हैं। हालांकि दो दिनों से दिल्ली-एनसीआर समेत कई राज्यों में बारिश होने से लोगों को गर्मी से काफी हद तक राहत मिली है। मौसम विभाग के अनुसार वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण दिल्ली और आस-पास के कई इलाकों में बारिश हो रही है। वहीं, बिहार-यूपी, पंजाब जैसे राज्यों में भी बारिश के बाद मौसम बेहद सुहाना हो गया है। ऐसे में आइए जानते हैं कि शनिवार को किन-किन राज्यों में मौसम कैसा रहने वाला है।

दिल्ली में होगी बारिश?

भीषण गर्मी के बीच राजधानी दिल्ली में दो दिनों से बारिश हो रही है। दिनभर धूप की तपिश के बाद शुक्रवार शाम को एक बार फिर दिल्ली का मौसम तब सुहाना हो गया जब यहां बारिश हुई। आईएमडी के अनुसार दिल्ली में शनिवार को भी बारिश होने की उम्मीद है। अगर ऐसा होता है तो दिल्ली में रहने वाले लोगों को भयंकर गर्मी से राहत मिल जाएगी। मौसम विभाग ने बताया कि शनिवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 36 से 38 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। जबकि न्यूनतम तापमान गिरकर 18 से 20 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। ऐसे में दिल्ली में सूरज की तपिश लोगों को काफी हल्की महूसस होगी।

यहां होगी बारिश

मौसम विभाग ने बताया कि अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, बिहार, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, तमिलनाडु और केरल में अगले दो दिनों तक बारिश हो सकती है। इतना ही नहीं  झारखंड, राजस्थान, ओडिशा, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और पूर्वोत्तर राज्यों में बिजली और तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है।

कैसा रहेगा यूपी-पंजाब का मौसम?

शुक्रवार को गुरुवार की ही तरह उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में आंधी-तूफान के साथ झमाझम बारिश भी देखने को मिली, हालांकि आने वाले दो दिनों में यहां और बारिश हो सकती है। इसके साथ ही पंजाब के कुछ हिस्सों में भी बारिश होने से लोगों के चेहरे खिल उठे। वहीं, हरियाणा, चंडीगढ़, विदर्भ, मराठवाड़ा, मध्य महाराष्ट्र, सौराष्ट्र और कच्छ के अलग-अलग इलाकों में भी बारिश हो सकती है। 

Advertisement

ये भी पढ़ें: Chaitra Purnima 2025: चैत्र पूर्णिमा आज, जानिए मुहूर्त, पूजा विधि और भोग
 

Published By:
 Kajal .
पब्लिश्ड