अपडेटेड 11 July 2024 at 07:20 IST

Weather Update: कहर बनकर बरस रही है मानसून की बारिश, कई इलाकों में बढ़ा बाढ़ का खतरा; IMD का अलर्ट

Weather Update: देशभर के कई राज्यों में लगातार बारिश से बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। आइए जानते हैं मौसम को लेकर आईएमडी का ताजा अपडेट क्या है।

Follow : Google News Icon  
Mumbai Rain
मौसम अपडेट | Image: ANI

Weather Update: देशभर के कई हिस्सों में बारिश होने के कारण तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है, जिस कारण लोगों को उमस और गर्मी से राहत तो मिली है लेकिन कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात भी बन रहे हैं। लगातार बारिश से जलभराव होने के कारण लोगों को कई मुसीबत का सामना करना पड़ रहा है।

ऐसे में भारत मौसम विभाग ने कई राज्यों में बारिश को लेकर बड़ा अपडेट जारी किया है। आइए जानते हैं कि मौसम विभाग के अनुसार आने वाले कुछ दिनों में देश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम का हाल कैसा रहने वाला है।  

इस राज्य में रेड अलर्ट

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, आज यानी गुरुवार, 11 जुलाई को बिहार, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में अलग-अलग जगहों पर बहुत अधिक बारिश होने की संभावना है। जिसे देखते हुए आईएमडी ने बिहार के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। यहां होने वाली भारी बारिश आम जनजीवन को भी प्रभावित कर सकती है।

बारिश का ऑरेंज अलर्ट

वहीं, आईएमडी ने अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, असम, पूर्वी उत्तर प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश, कोंकण और गोवा में अलग-अलग जगहों के लिए भारी बारिश होने का अनुमान लगया है। जिसके चलते इन मौसम विभाग की तरफ से इन राज्यों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसलिए यहां रहने वाले लोगों को अधिक सावधान रहने की जरूरत है।

Advertisement

दिल्ली का मौसम

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बुधवार को बारिश होने से मौसम सुहावना बना रहा। हालांकि यहां ज्यादा बारिश नहीं हुई। वहीं, मौसम विभाग के अनुसार, यहां आज और कल बादल जमकर बरस सकते हैं। जिससे लोगों को गर्मी से राहत तो मिलेगी ही साथ ही दिल्ली का मौसम भी सुहाना हो जाएगा। हालांकि बारिश होने से यहां का तापमान लुढ़क सकता है जिस कारण लोगों को हल्की ठंड महसूस हो सकती है।

यहां भी होगी बारिश

इसके अलावा, आईएमडी ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, पश्चिमी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, झारखंड, नागालैंड, मणिपुर, मध्य महाराष्ट्र, तटीय और उत्तरी आंतरिक कर्नाटक समेत गुजरात, ओडिशा,   अरुणाचल प्रदेश, हरियाणा, पंजाब और दिल्ली के लिए भी गरज के साथ बारिश होने की उम्मीद जताई है। 

Advertisement

ये भी पढ़ें: Aaj Ka Rashifal: इन राशियों को मिलेगा प्यार में धोखा, इनकी बढ़ेगी मुश्किलें; पढ़ें राशिफल

Published By : Kajal .

पब्लिश्ड 11 July 2024 at 07:20 IST