Today Weather: दिल्ली में बदला मौसम, फिर पड़ेगी ठंड? जानिए कैसा रहेगा यूपी-बिहार के वेदर का हाल

Today Weather Update 11th February 2025: उत्तर भारत के मौसम में लगातार बदलाव हो रहा है। आइए जानते हैं कि ताजा वेदर अपडेट क्या है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Delhi weather
मौसम का हाल | Image: PTI/ Representational

Today's Cold Weather Update: पहाड़ों पर बर्फबारी होने से मैदानी इलाकों का मौसम तेजी से करवट बदल रहा है। कुछ राज्यों में जहां तापमान बढ़ रहा है तो वहीं कुछ इलाकों का तापमान गिरना जारी है। दिल्ली में सुबह-शाम की ठंड के बाद दोपहर में पढ़ने वाली गर्मी से लोग फरवरी के महीने में ही परेशान होने लगे हैं। हालांकि कुछ दिनों में पहाड़ों का मौसम बदलने से दिल्ली में ठंडी हवाएं फिर से चलने लगी हैं। ऐसे में चलिए जानते हैं कि आज किस राज्य का मौसम कैसा रहने वाला है।

दिल्ली का मौसम

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मंगलवार को भी मौसम में गर्माहट महसूस हो सकती है। हालांकि पहाड़ों में हो रही बर्फबारी से दिल्ली में सर्द हवाओं का दौर भी देखने को मिल सकता है, जिस कारण लोगों को ठंड महसूस हो सकती है। आज अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। मौसम विभाग ने दिन में आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान जताया है।

यहां होगी बारिश

मौसम विभाग के अनुसार, 11 से 15 फरवरी तक सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश में बर्फबारी की संभावना के साथ-साथ पश्चिमी बंगाल के दार्जिलिंग, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, मिजोरम, असम, नागालैंड, और मेघालय में भारी बारिश जारी होने की संभावना है। इसलिए इन राज्यों में रहने वाले लोगों को सतर्क हो जाना चाहिए।

यूपी-बिहार का हाल

आईएमडी की मानें तो आज उत्तर प्रदेश, बिहार, पंजाब, हरियाणा, जम्मू, चढ़ीगढ़ में मौसम लगभग साफ रहेगा। कुछ हिस्सों में बादल छाए रहेंगे। वहीं, पहाड़ों में हो रही बारिश और बर्फबारी के कारण इन राज्यों में लोगों को ठंडी हवाएं परेशान कर सकती हैं। हालांकि दिन के समय लोगों को गर्मी का अहसास भी होने लगा है। यहां के तापमान में भी धीरे-धीरे वृद्धि होने लगी है। ऐसे में लोगों को मौसमी बदलाव के लिए तैयार रहना चाहिए।

Advertisement

पहाड़ों में बर्फबारी

मौसम विभाग ने कई पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी के साथ बारिश की भी संभावना जताई है। हिमाचल प्रदेश, कश्मीर, उत्तराखंड और लद्दाख के कुछ हिस्सों में बारिश और भारी बर्फबारी एक साथ देखने को मिल सकता है। 

ये भी पढ़ें: Aaj Ka Rashifal: इन राशियों के जातकों पर टूट सकता है दुखों का पहाड़! बाहर निकलते समय रहें सावधान, पढ़ें राशिफल
 

Published By:
 Kajal .
पब्लिश्ड