Today Weather: फिर बढ़ने लगा पारा! दिल्ली में उमस के बीच बारिश की संभावना, जानिए अन्य राज्यों का हाल

Today Weather Update 10th May 2025: उत्तर भारत के कई राज्यों में बारिश होने का सिलसिला जारी है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Delhi weather
मौसम का हाल | Image: pti

Today's Weather Update: भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव का माहौल बना हुआ है। इस बीच मौसम विभाग ने भी कई राज्यों के मौसम को लेकर तापमान बढ़ने की संभावना जताई है। हालांकि शनिवार को भी दिल्ली समेत आसपास के इलाकों में बारिश हो सकती है। बीते कुछ दिनों से दिल्ली का मौसम सुहाना बना हुआ है। वहीं अब तापमान बढ़ा शुरू हो गया है। मौसम विभाग ने बताया कि बिहार, बंगाल और नॉर्थ ईस्ट के राज्यों में अधिकतम तापमान सामान्य से 5 डिग्री अधिक रहने की संभावना है। ऐसे में उत्तर भारत में रहने वाले लोगों को गर्मी से जूझने के लिए तैयार हो जाना चाहिए। वहीं, पहाड़ी इलाकों में बादल जमकर बरस रहे हैं, यहां के तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। आइए जानते हैं कि मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को किस राज्य का मौसम कैसा रहने वाला है।

दिल्ली में बारिश

शुक्रवार को भी दिल्ली का मौसम सुहाना बना रहा। इस दौरान तापमान में हल्की गिरावट देखने को मिली। वहीं मौसम विभाग का कहना है कि शनिवार समेत वीकेंड पर भी दिल्ली का मौसम ऐसा ही रहने वाला है। इस दौरान आसमान में बादल छाए रहेंगे और आंधी-तूफान जैसी स्थिति भी पैदा हो सकती है। इतना ही नहीं शनिवार के लिए मौसम विभाग ने बारिश की संभावना भी जताई है।

इन राज्यों के मौसम का हाल

आईएमडी के अनुसार, उत्तराखंड के कई इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश, बर्फबारी, बिजली चमकने और ओलावृष्टि का रेड अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने बिहार, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में बारिश होने की संभावना है। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, विदर्भ और ओडिशा के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश या भारी बारिश की संभावना है। वहीं, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और पश्चिम उत्तर प्रदेश में गरज-चमक और धूल भरी आंधी  के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

यहां हो रही बारिश

हिमाचल प्रदेश, सिक्किम, उत्तराखंड, पूर्वोत्तर भारत, बिहार, झारखंड, ओडिशा, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों, छत्तीसगढ़, अंडमान व निकोबार द्वीप, तेलंगाना, विदर्भ, आंध्र प्रदेश और दक्षिण कर्नाटक और पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों के कुछ हिस्सों में भी हल्की से मध्यम या भारी बारिश होने की संभावना है। इन राज्यों के तापमान में हल्की गिरावट देखने को मिल सकती है।

Advertisement

ये भी पढ़ें: Aaj Ka Rashifal: इन्हें करनी होगी सेहत की एक्स्ट्रा देखभाल, जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे; पढ़ें राशिफल

Published By:
 Kajal .
पब्लिश्ड