Weather Update: वीकेंड पर दिल्ली में सितम ढाएगी सर्दी! बाहर निकलना होगा मुश्किल, यूपी-बिहार में घने कोहरे का अलर्ट

Today Weather Update 10th January 2025: उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड के चलते आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो रखा है। आइए जानते हैं आज के मौसम का हाल क्या है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Bihar Weather Update
मौसम का हाल | Image: PTI

Today's Cold Weather Update: पूरे उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। जहां पहाड़ों में बर्फबारी पड़ रही है वहीं, शीतलहर के चलते मैदानी इलाकों में तापमान 5 डिग्री तक पहुंच गया है। दिल्ली से लेकर यूपी-बिहार, पंजाब, हरियाणा समेत कई राज्यों में ठंड के कारण आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। इसी बीच दिल्ली एनसीआर समेत उत्तर भारत के कई राज्यों के लिए मौसम विभाग ने घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। आइए जानते हैं कि आने वाले दिनों में दिल्ली समेत अन्य राज्यों में मौसम कैसा रहने वाला है।

दिल्ली में सताएगी सर्दी

मौसम विभाग ने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और एनसीआर में कुछ दिन सुबह और रात के समय हल्का घना कोहरा छाया रहेगा। जिस कारण यहां येलो अलर्ट घोषित किया गया है। यहां कोहरे के कारण विजिबिलिटी पर भी असर पड़ेगा। वहीं जनवरी में पहली बार न्यूनतम तापमान 5 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया है। ऐसे में लोगों को बाहर निकलते समय अधिक सावधानी बरतने की जरूरत है।

पहाड़ों में बर्फबारी

पहाड़ी इलाकों, जैसे हिमाचल प्रदेश, कश्मीर, उत्तराखंड और लद्दाख में वीकेंड पर बारिश के साथ-साथ जमकर बर्फबारी हो सकती है। पहाड़ों में हो रही बर्फबारी से लोगों के हाथ-पांव तक जम रहे हैं। पहाड़ों में हो रही बारिश का असर मैदानी इलाकों पर साफ देखने को मिल रहा है। पहाड़ से आने वाली ठंडी हवा ने मैदानी इलाकों का तापमान गिरा दिया है। हालांकि इस समय मैदानी इलाकों से कई सैलानी बर्फबारी का दीदार करने के लिए पहाड़ों का रुख कर रहे हैं।

उत्तर भारत में बढ़ी ठंड

आईएमडी ने पूरे उत्तर भारत को लेकर घने कोहरे का अलर्ट जारी कर दिया है। फिलहाल दिल्ली से लेकर यूपी-बिहार तक, हर जगह कोहरा ही कोहरा देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग ने उत्तर भारत में कई राज्यों के लिए बारिश होने का अलर्ट भी जारी किया है, जिसके अनुसार, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पूर्वी राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़, पश्चिमी राजस्थान, मध्य प्रदेश, सौराष्ट्र, कच्छ और जम्मू कश्मीर में गंभीर शीतलहर और बारिश के कारण ठंड में भारी इजाफा हो सकता है।

Advertisement

इन राज्यों में बारिश

मौसम विभाग की मानें तो अंडमान और निकोबार में तेज बारिश हो सकती है। तमिलनाडु और केरल में भारी से बहुत भारी बारिश होने का अनुमान है। इसके अलावा पुडुचेरी, कराईकल, केरल, तटीय लक्षद्वीप छत्तीसगढ़ और दक्षिणी कर्नाटक के अलग-अलग हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

ये भी पढ़ें: Aaj Ka Rashifal: मेष से मीन तक, कैसा रहेगा आज 12 राशियों का दिन; पढ़ें राशिफल

Published By:
 Kajal .
पब्लिश्ड