Today Weather: दिल्ली में फिर बढ़ेगी ठंड या मौसम रहेगा गर्म? इन राज्यों में बारिश का अलर्ट, जानिए आज का वेदर अपडेट

Today Weather Update 10th February 2025: उत्तर भारत के मौसम में लगातार बदलाव हो रहा है। आइए जानते हैं कि ताजा वेदर अपडेट क्या है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Rajashtan Weather
मौसम का हाल | Image: PTI (reperesentative)

Today's Cold Weather Update: उत्तर भारत में मौसम लगातार बदल रहा है। फरवरी में ज्यादातर राज्यों में तापमान एक बार कहीं बढ़ रहा है तो कहीं तापमान का गिरना जारी है। दिल्ली में सुबह-शाम की ठंड के बाद दोपहर में पढ़ने वाली तेज धूप से लोग अभी से परेशान होने लगे हैं। हालांकि कुछ दिनों में पहाड़ों का मौसम बदलने से दिल्ली में भी ठंडी हवाएं चल सकती हैं। वहीं, मौसम विभाग ने कुछ राज्यों के लिए बारिश का अलर्ट भी जारी किया है। तो चलिए बिना किसी देरी के जानते हैं कि आज किस राज्य का मौसम कैसा रहने वाला है।

दिल्ली में चढ़ा पारा

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में तेजी से पारा बढ़ रहा है। रविवार को दिल्ली में धूप खिली रही। कल दिल्ली में अधिकतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह मौसम के औसत तापमान से चार डिग्री अधिक है। ऐसे में यह इस वर्ष में अब तक का सबसे अधिक तापमान भी रहा। ऐसे में बात अगर सोमवार की करें तो आज भी दिल्ली में सुबह-शाम की ठंड रहेगी लेकिन दिन में मौसम गर्म रहेगा। जिससे लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ सकता है।

यहां होगी बारिश

मौसम विभाग के अनुसार, नॉर्थ ईस्ट के राज्यों में साइक्लोनिक सर्कुलेशन बन रहा है। जिस कारण सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश में बर्फबारी की संभावना के साथ-साथ पश्चिमी बंगाल के दार्जिलिंग, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, मिजोरम, असम, नागालैंड, और मेघालय में 11 से 15 फरवरी तक भारी बारिश जारी होने की संभावना है। इसलिए इन राज्यों में रहने वाले लोगों को सतर्क हो जाना चाहिए।

यूपी-बिहार का मौसम

आईएमडी ने बताया कि आज उत्तर प्रदेश, बिहार, पंजाब, हरियाणा, जम्मू, चढ़ीगढ़ में मौसम लगभग साफ रहेगा। हालांकि लोगों को ठंडी हवाएं परेशान कर सकती हैं। सुबह और शाम हल्का कोहरा देखने को मिल सकता है। वहीं, दिन के समय लोगों को गर्मी का अहसास भी होने लगा है। यहां के तापमान में भी धीरे-धीरे वृद्धि होने लगी है। 

Advertisement

ये भी पढ़ें: Aaj Ka Rashifal: मेष से मीन तक, किन राशियों का चमकेगा भाग्य, किन्हें होगी परेशानी? जानिए आज का राशिफल

Published By:
 Kajal .
पब्लिश्ड