Weather Update: दिल्ली में आफत की बारिश! UP-बिहार में भी बरस रहे बदरा, जानिए कैसा रहेगा आज का मौसम

Weather Update: गर्मी-उमस के बीच अब दिल्ली में झमाझमा बारिश का दौर जारी है। जिसके चलते लोगों को कई परिशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Kolkata rains
मौसम का हाल | Image: PTI

Weather Update: देश के कई राज्यों में झमाझम बारिश होने से मौसम सुहाना बना हुआ है। दिल्ली-एनसीआर में भी अब जमकर बारिश हो रही है। आलम ये है कि यहां हो रही बारिश के चलते सड़कों पर जलभराव हो गया है जिस कारण लोगों को लम्बे ट्रैफिक जाम का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि बारिश होने से दिल्लीवालों को गर्मी और उमस से तो राहत मिली है, लेकिन इस बरसात ने कई लोगों की मुसीबत भी बढ़ा दी है। इसी बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने दिल्ली समेत कई राज्यों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है। आइए जानते हैं कि किन राज्यों का मौसम आज कैसा रहने वाला है।

दिल्ली में आफत बनी बारिश

शुक्रवार को दिल्ली समेत इसके आस-पास के कई इलाकों में झमाझम बारिश का दौर जारी रहा। जिस कारण सड़कों पर जलभराव हो गया। निचले इलाकों में स्थित घरों में बारिश का पानी घुसने से लोगों को कड़ी मुसीबत का सामना भी करना पड़ा। वहीं अब मौसम विभाग ने यहां के मौसम को लेकर बताया है कि अगले 24 घंटों के लिए दिल्ली और इसके आसपास के इलाकों में भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार नोएडा, गाजियाबाद और गुरुग्राम में भारी बारिश के चलते आम जनजीवन प्रभावित हो सकता है।

यहां होगी भारी बारिश

आईएमडी के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, झारखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, मध्य प्रदेश, राजस्थान, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और महाराष्ट्र में भारी बारिश हो सकती है। वहीं मौसम विभाग ने चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, पश्चिम राजस्थान, पूर्वी मध्य प्रदेश, कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र और गुजरात क्षेत्र के घाट क्षेत्र में बारिश का अलर्ट जारी किया है।

यहां भी होगी बारिश

इसके अलावा, शनिवार को मणिपुर, मिजोरम, नागालैंड, त्रिपुरा, असम, मेघालय, उप-हिमालयी क्षेत्र पश्चिम बंगाल और सिक्किम, ओडिशा, झारखंड, जम्मू-कश्मीर-लद्दाख, पंजाब, हरियाणा में स्थित अलग-अलग इलाकों में मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है। लिहाजा लोगों को इस दौरान अधिक सावधान रहने की जरूरत है। 

Advertisement

ये भी पढ़ें: Aaj Ka Rashifal: चमक सकता है आज इन राशियों का भाग्य, मिल सकती है बड़ी खुशखबरी; पढ़ें राशिफल

Published By:
 Kajal .
पब्लिश्ड