अपडेटेड 26 June 2024 at 07:39 IST
Weather Update: इन राज्यों में हो सकती है तेज बारिश, जानें कैसा रहेगा आज का मौसम
आज यानी 26 जून को मौसम कैसा रहेगा, तेज धूप रहेगी, वर्षा या ठंडी हवा हमारी तरफ रुख करेंगी, इसके बारे में भी पता होना जरूरी है।
- भारत
- 2 min read

Mausam news | Image:
PTI
Weather Update news in hindi: दो दिनों से मौसम काफी सुहाना दिख रहा है। हालांकि बीच-बीच में तेज धूप का दौर भी नजर आ रहा है। दिल्ली यूपी समेत कई राज्यों में मानसून सक्रिय हो गया है। बता दें कि 29 से 30 जून तक मानसून दिल्ली, पंजाब और हरियाणा में भी दस्तक दे देगा। वहीं अगर मध्य प्रदेश और बिहार की बात की जाए तो इन राज्यों में भी मानसून आ चुका है। हालांकि देश के कई इलाकों में मानसून आने की संभावना है। इस लेख में आपको मौसम का हाल बताएंगे और जानेंगे में कहां-कहां बारिश होने की संभावना है। पढ़ते हैं आगे...
राज्यों में मानसून का हाल…
- आने वाले दो दिनों में दिल्ली में मानसून अपनी रफ्तार तेज कर लेगा। वहीं गुजरात और मध्य प्रदेश के साथ-साथ साउथ ईस्ट, राजस्थान और वेस्ट उत्तर प्रदेश में मानसून आ चुका है।
- मौसम विभाग की मानें, तो 30 जून से दिल्ली में तेज बारिश और आंधी होने की संभावना है। हालांकि बीते कुछ दिनों में प्री मानसून और ही हल्की बारिश देखी जा रही है। यदि यूपी की बात की जाए तो यूपी में भी कई इलाकों में मानसून आ चुका है। वहीं आज भी कुछ इलाकों में गर्म चमक के साथ-साथ वर्षा होने की आशंका जताई जा रही है।
- बस्ती, कुशीनगर, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, महराजगंज, श्रावस्ती, बहराइच में भारी बारिश की संभावना जताई जा रही है।
- बारिश के हवाले से पहाड़ी इलाके भी पीछे नहीं हैं। आने वाले तीन से चार दिनों में पहाड़ी इलाकों में भी तेज बारिश होने की संभावना है।
- वहीं 28 और 29 जून को येलो अलर्ट जारी करने का ऐलान किया गया है। बता दें कि हिमाचल प्रदेश में दो दिन भारी बारिश हो सकती है। इसके अलावा 1 जुलाई तक तेज बारिश होने की संभावना जुटाई जा रही है।
- पंजाब में मौसम सामान्य है। हालांकि 29 जून से बारिश होने की संभावना है। हरियाणा की बात करें तो वीकेंड पर बारिश हो सकती है।
- एमपी राजस्थान में बारिश ने दस्तक दे दी है। मध्य प्रदेश की बात करें तो मानसून के कारण कई जिलों में तेज बारिश देखी गई है। इस बात की भी आशंका है कि इस बार राजस्थान में पिछली बार के मुकाबले ज्यादा बारिश हो सकती है।
Published By : Garima Garg
पब्लिश्ड 26 June 2024 at 07:38 IST