IMD UPDATE: अभी तो ठंडी शुरू हुई है! Delhi-NCR, बिहार-पंजाब में पड़ेगी हड्डी कंपा देने वाली ठंड

दिल्ली समेत उत्तर भारत से लेकर मध्य भारत तक में मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदल गया है। अब इन राज्यों में दिन में भी ठिठुरन महसूस होने लगी है।

Follow : Google News Icon  
Today Delhi Weather
दिल्ली-NCR बढ़ेगी ठंड | Image: AI

पहाड़ी राज्यों में सीजन की बर्फबारी शुरू हो गई है। कश्मीर से लेकर हिमाचल तक पर्यटक बर्फबारी का लुफ्त उठा रहे हैं। पहाड़ों में बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में भी देखने को मिल रहा है। पूरे उत्तर भारत में शीतलहर का दौर शुरू हो गया है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से लेकर, यूपी-बिहार, पंजाब में कड़ाके की ठंड हो रही है। भारतीय मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में ठंड को लेकर अलर्ट जारी किया है।

दिल्ली समेत उत्तर भारत से लेकर मध्य भारत तक में मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदल गया है। अब इन राज्यों में दिन में भी ठिठुरन महसूस होने लगी है। वहीं, कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बर्फबारी होने से लोगों के चेहरे खिल उठे हैं। इसका कारण है यहां पर्यटकों की संख्या में इजाफा होना है। आइए जानते हैं कि मौसम विभाग की हालिया वेदर रिपोर्ट क्या है।

दिल्ली-एनसीआर में शीतलहर का दौर

मौसम विभाग ने बताया है कि पूरे उत्तर भारत और मध्य भारत में कड़ाके की ठंड शुरू हो गई है, आने वाले दिनों में हड्डी कंपा देने वाली ठंड होने वाली है। मैदानी इलाकों में शीतलहरी की स्थिति बनी रहेगी। दिल्ली-NCR में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री के आसपास तो अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। IMD के अनुमान के मुताबिक, आने वाले दिनों में दिल्ली-एनसीआर में शीतलहर का दौर जारी रहेगा।

 ठंड से बचने के लिए रैन बसेरा सहारा

दिल्ली में मौसम की ठंड की मार पड़नी शुरू हो गई। सड़कों पर लोग आलाव जला रहे हैं। राष्ट्रीय राजधानी में हल्की धुंध छाई हुई है। शहर में लोग ठंड से बचने के लिए रैन बसेरों में शरण ले रहे हैं। सरकार की ओर से जरुरतमतों को कंबल बांटा जा रहा है। इस सप्ताह दिल्ली में तापमान गिरकर 3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की उम्मीद है।

Advertisement

पहाड़ों में बर्फबारी का अलर्ट

आईएमडी की मानें तो जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और लद्दाख के कुछ हिस्सों में पारा माइनस डिग्री में पहुंच गया है। तापमान माइनस में होने की वजह से इन राज्यों में बर्फबारी का दौर भी शुरू हो चुका है। उत्तराखंड में भी साल की पहली बर्फबारी से लोगों के चेहरे खिल उठे हैं। हालांकि हालिया वेदर रिपोर्ट के अनुसार आने वाले दिनों में इन क्षेत्रों में लोगों को भारी-भरकम बर्फबारी देखने को मिल सकती है। जिसके कारण मैदानी इलाकों में भी हाड़ कंपा देने वाली ठंड पड़ेगी।


इन राज्यों में होगी बारिश

वहीं, दक्षिण के राज्यों में इन दिनों बारिश को दौर जारी।  तमिलनाडु से लेकर पुडुचेरी के कई हिस्सों में तेज बारिश हो रही है।
मौसम विभाग की मानें तो, अंडमान और निकोबार में तेज बारिश हो सकती है। इसके अलावा पुडुचेरी, कराईकल, केरल, तटीय लक्षद्वीप और दक्षिणी कर्नाटक के अलग-अलग हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। 
 

Advertisement

यह भी पढ़ें: Mahakumbh Mela 2025: 13 दिसंबर को 3:30 घंटे प्रयागराज में रहेंगे PM Modi

Published By :
Rupam Kumari
पब्लिश्ड