Weather Update: दिल्ली में काले बादल या तेज बारिश? जानें UP-बिहार समेत राज्यों में मौसम का हाल

Weather Update in hindi: देश की राजधानी के साथ-साथ अन्य राज्यों में मौसम के क्या हाल रहने वाले हैं, जानते हैं इस लेख के माध्यम से...

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Delhi Weather Update
Weather Update: दिल्ली में काले बादल या तेज बारिश? जानें UP-बिहार समेत राज्यों में मौसम का हाल | Image: ANI

Weather Update in hindi: आज यानी 13 जनवरी को दिल्ली और उत्तर भारत के कई राज्यों में ठंड बढ़ सकती है, जिसके कारण गहरा कोहरा भी छाया रह सकता है। ऐसे में मौसम विभाग ने देश की राजधानी दिल्ली में येलो अलर्ट जारी किया। बता दें कि पहाड़ी इलाकों में भी भीषण ठंड के कारण तापमान काफी नीचे स्तर पर आ गया है। ऐसे में महाकुंभ की शुरुआत किसी चुनौती से कम नहीं है।

आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि देश की राजधानी के साथ-साथ अन्य राज्यों में मौसम के क्या हाल रहने वाले हैं। पढ़ते हैं आगे...

दिल्ली, पंजाब, यूपी में मौसम

  1. सबसे पहले दिल्ली की बात करते हैं बता दें कि आने वाले हफ्ते में तापमान और गिर सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान 6 से 7 डिग्री तक पहुंच सकता है। शनिवार रात हल्की बारिश देखी गई। वही बूंदाबांदी के कारण लोग ठेठुरते नजर आए। हालांकि रविवार की सुबह मौसम साफ हो गया। ऐसे में मौसम विभाग अनुमान जता रहा है कि 14 और 15 जनवरी को घना कोहरा रह सकता है। वहीं अधिकतम तापमान 18 से 19 डिग्री और न्यूनतम तापमान 6 डिग्री से भी कम जा सकता है। 
  2. पंजाब हरियाणा के हाल भी कुछ ऐसे ही हैं। पंजाब में आज यानी 13 जनवरी को घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी है। वहीं 14 और 15 फरवरी को भी यही माहौल बताया जा रहा है। 15 जनवरी को बारिश भी हो सकती है। वहीं हरियाणा में भी ऑरेंज अलर्ट जारी होने के चलते 15 जनवरी तक ऐसा ही माहौल रहने वाला है। चंडीगढ़ की बात करें तो आज भारी कोहरा लोगों को परेशान कर सकता है। 
  3. पहाड़ी इलाके जैसे जम्मू कश्मीर में आज मौसम साफ रहेगा। मौसम विभाग ने किसी भी प्रकार का अलर्ट जारी नहीं किया है। हालांकि श्रीनगर में न्यूनतम तापमान और कम हो सकता है। उत्तराखंड राज्य आज घने कोहरे से घिरा रहेगा और कल भी कुछ ऐसा ही हाल रहने वाला है। हिमाचल प्रदेश में घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी है। 
  4. अब बात करते हैं यूपी राज्य की। इस राज्य में भीषण ठंड और घने कोहरे की चेतावनी मौसम विभाग द्वारा दी गई है। ऐसे में लोगों को सलाह दी जाती है कि वे बिना मतलब बाहर न निकलें। हालांकि बारिश को लेकर अभी कोई जानकारी मौसम विभाग द्वारा नहीं दी गई है।

ये भी पढ़ें - शीशे जैसी चमकदार स्किन पाने के लिए चेहरे पर लगाएं चावल का पानी

Published By:
 Garima Garg
पब्लिश्ड