आज का मौसम: दिल्ली-NCR में फिर होगी बारिश? जानें राज्यों में मौसम की स्थिति

Weather Update in hindi: 17 सितंबर यानि आज का मौसम सभी राज्यों में कैसा रहने वाला है जानते हैं इस लेख के माध्यम से...

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Chennai Weather
दिल्ली-NCR में फिर होगी बारिश? जानें राज्यों में मौसम की स्थिति | Image: PTI

Weather Update in hindi: मौसम बार-बार करवट ले रहा है। कभी धूप तेज नजर आती है तो कभी एकदम से मौसम बदल जाता है और हल्की बारिश होने लगती है। चूंकि मानसून की विदाई पास है ऐसे में बीते कुछ दिन उसे कई राज्यों में तेज होते देखा गया। आज यानि 17 सितंबर को दिल्ली में कैसा मौसम रहेगा, ऐसे में लोगों के मन में यह सवाल उठ रहा है। इससे अलग राजस्थान और हिमाचल में क्या मौसम की स्थिति है इसके बारे में भी जानना तो बनता है। 

आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि दिल्ली एनसीआर समेत अन्य राज्यों में क्या मौसम रहने वाला है। पढ़ते हैं आगे…

दिल्ली-एनसीआर, राजस्थान, हिमाचल में मौसम…

  • सबसे पहले हम दिल्ली की बात करते हैं। मौसम विभाग की मानें तो आज यानी 17 सितंबर को हल्की बारिश हो सकती है। हालांकि इस बारिश के चलते मौसम के तापमान में ज्यादा गिरावट नहीं देखी जाएगी। दिल्ली में अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस हो सकता है। 
  • अगर राजस्थान राज्य की बात करें तो बता दें कि मौसम दोबारा करवट ले सकता है। इस राज्य में फिर से तेज बारिश होने की संभावना है। वहीं आने वाले दिनों में यानी 18 और 19 सितंबर को तेज बारिश हो सकती है और पूर्वी राजस्थान में बादल गरज सकते हैं। 
  • यदि हिमाचल प्रदेश की बात करें तो यहां पर मौसम विभाग ने पहले ही येलो अलर्ट जारी किया हुआ है। वहीं तेज बारिश के कारण पूरे राज्य अस्त-व्यस्त हो गया है। ऐसे में लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है।
  • अगर न्यूनतम तापमान के बारे में जानें तो नोएडा और गाजियाबाद में 24 डिग्री सेल्सियस, जयपुर और मुंबई में भी 24 डिग्री सेल्सियस, अहमदाबाद और दिल्ली में 25 डिग्री सेल्सियस, भोपाल में 23 डिग्री सेल्सियस, जम्मू में 22 डिग्री सेल्सियस, लखनऊ में 24 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

ये भी पढ़ें - CM ममता ने मानी मांगे, पुलिस कमिश्नर समेत कई 4 अधिकारी हटाए गए

Published By:
 Garima Garg
पब्लिश्ड