Weather Update: देश में बढ़ती गर्मी के बीच IMD की चेतावनी, इन 12 राज्यों में होगी झमाझम बारिश

देश में गर्मी बढ़ रही है, लेकिन IMD ने यूपी-बिहार समेत कुल 12 राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। जानिए आपके राज्य में बारिश होगी या नहीं? भारतीय मौसम विभाग ने बताया ताजा अपडेट। पढ़ें पूरी खबर

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Weather Update
आज का मौसम | Image: @Indiametdept

Rain in India: भारतीय मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, देश के ज्यादातर हिस्सों में तापमान लगातार बढ़ रहा है। गुजरात और पश्चिमी राजस्थान में कई हिस्सों में अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया। मध्य प्रदेश, मराठवाड़ा, छत्तीसगढ़ और ओडिशा में भी कुछ इलाकों में गर्मी का असर दिखा। वहीं, दिल्ली-NCR में भी लगातार पारा बढ़कर में ज्यादातर जगहों पर तापमान 35 तक ज्यादा पहुंच गया है। मध्य महाराष्ट्र और दक्षिणी भारत में कई हिस्सों में भी गर्मी का असर अभी से देखा जा रहा है।

गुजरात में हीटवेव की चेतावनी

IMD ने गुजरात में 13 मार्च तक भीषण हीटवेव की स्थिति होने की आशंका जताई है। कच्छ के कई इलाकों में पिछले 24 घंटों में उष्ण लहर से लेकर भीषण उष्ण लहर बनी रही। विदर्भ के कुछ हिस्सों में भी लू का असर देखा गया। हालांकि, 14 मार्च से तापमान में कमी आने की संभावना भी जताई जा रही है।

किन राज्यों में होगी बारिश?

पश्चिमी विक्षोभ से मौसम में बदलाव14 मार्च से उत्तर-पश्चिम भारत में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। IMD के मुताबिक, इससे यूपी, बिहार, राजस्थान, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, असम, अरुणाचल प्रदेश और मेघालय समेत 12 राज्यों में झमाझम बारिश हो सकती है। पूर्वोत्तर भारत में मौसम सक्रिय रहेगा। अरुणाचल प्रदेश में 12 से 14 मार्च तक कई जगहों पर भारी बारिश का अनुमान है, जबकि असम और मेघालय में 13 से 15 मार्च के दौरान तेज बारिश संभव है।

पहाड़ी राज्यों की बात करें तो हिमाचल प्रदेश में 12 मार्च को कुछ स्थानों पर गरज-चमक, तेज हवाएं और ओलावृष्टि की संभावना है। जम्मू-कश्मीर में भी कुछ जगहों पर बारिश हो सकती है। IMD ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

Advertisement

दिल्ली का मौसम अपडेट

राजधानी दिल्ली में आज और कल मौसम साफ रहेगा, लेकिन 14 मार्च को बादल छा सकते हैं। आज ज्यादातर तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जबकि शाम को 15 किमी/घंटा की रफ्तार से हवा चलेगी। उत्तर प्रदेश में गर्मी बढ़ रही है और कई इलाकों में घना कोहरा छाया है, जहां दृश्यता 50 मीटर से कम रही। IMD के अनुसार, 15-16 मार्च को कुछ जगहों पर गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। बिहार में भी तापमान बढ़ोतरी से लोग परेशान हैं, लेकिन 14-16 मार्च में पश्चिमी विक्षोभ से हल्की बारिश संभव है।

यह भी पढ़ें: ईरान-इजरायल जंग की मार झेल रही दुनिया को ट्रंप ने दी बड़ी खुशखबरी

Advertisement
Published By:
 Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड