Weather Update: दिल्ली में कड़ाके की ठंड शुरू, IMD ने इन राज्यों के लिए जारी की कोल्ड वेव और कोहरे की चेतावनी

देश के कई राज्यों में कड़ाके की ठंड और घना कोहरा पड़ने वाला है। ऐसे में IMD ने कोल्ड वेव-फॉग की चेतावनी जारी की। दिल्ली, UP, पंजाब सबसे ज्यादा प्रभावित रहेंगे, जानें और किन राज्यों में कोहरा रहेगा।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Weather Update
कड़ाके की ठंड शुरू | Image: ANI

Weather Update: भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने देशभर के कई राज्यों में ठंड और कोहरे की चेतावनी जारी की है। दिसंबर आधा बीतने वाला है, सर्दी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं, सुबह शाम कंपकंपी वाली ठंड हो रही है। आने वाले दिनों में ये सर्दी और भी बढ़ने वाली है। IMD ने भी ठंड की लहर की चेतावनी दी है।

13 दिसंबर के बाद तापमान रात के वक्त लगातार गिरना शुरू हो जाएगा। वहीं दिन में हल्का कोहरा भी छाए रहने की संभावना है। इसके अलावा दिल्ली-NCR में हवा की गुणवत्ता इस बीच कुछ हद तक सुधरने लगेगी। लेकिन सर्दी और कोहरे की मार कई राज्यों को झेलनी होगी।

इन राज्यों में शीत लहर की चेतावनी

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा में अलग-अलग जगहों पर तेज ठंड का अनुमान जताया है। पंजाब में भी 13 दिसंबर के बाद ठंड बढ़ेगी। दिल्ली-NCR, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में भी ठंडी हवाओं का असर रहेगा।

यूपी में पड़ेगा घना कोहरा, विजिबिलिटी होगी कम

जल्द ही घना कोहरा उत्तर भारत (पूर्वी और पश्चिमी हिस्से) में दिखने लगेगा। वहीं आने वाले दिनों में विजिबिलिटी कम हो सकती है। बिहार की बात करें तो 13 दिसंबर को यहां न्यूनतम तापमान 13‑14 डिग्री के बीच रहने की संभावना है। अगल कुछ दिनों में ठंड अपने पूरे जोरो पर होगी। असम और मणिपुर को भी कोहरे की मार झेलनी होगी।

Advertisement

पहाड़ों के ऊपरी इलाकों में बर्फबारी 

हिमाचल प्रदेश और ओडिशा में अलग-अलग जगहों पर कोहरा रहने की संभावना है। 13 दिसंबर से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में कुछ जगहों पर हल्की बारिश और बर्फबारी होने की भी उम्मीद है। इसके अलावा पहाड़ों में ऊपरी इलाकों में बर्फबारी शुरू हो गई है।

गर्म कपड़े पहनें, कोहरे में बरतें सावधानी  

IMD ने न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे गिरावट का अनुमान लगाया है। 13 दिसंबर के बाद मध्य, पूर्वी और उत्तरी प्रायद्वीप के साथ-साथ उत्तर-पश्चिम भारत के कुछ हिस्सों में शीतलहर की स्थिति बनी रहने की उम्मीद है। ऐसे में कोहरा होने पर सावधानी बरतने की जरूरत है, कोहरा ज्यादा होने पर गाड़ी धीरे चलाएं, गर्म कपड़े पहनें और मौसम विभाग का अपडेट चेक करते रहे। 

Advertisement

यह भी पढ़ें: Snowfall: इन शहरों में शुरू हो गई बर्फबारी, टूरिस्टों के लिए बना स्वर्ग

Published By:
 Sagar Singh
पब्लिश्ड