अपडेटेड 7 April 2025 at 14:43 IST
Weather: अप्रैल में ही लू के थपेड़ों ने डराया, दिल्ली से गुजरात तक हीट वेव की चपेट में, IMD ने कहां-कहां जारी किया अलर्ट?
दिल्ली-NCR में इन दिनों भीषण गर्मी हो रही है। अप्रैल की शुरुआत में ही मई-जून की गर्मा का एहसास हो रहा है। इस बीच IMD ने हीट वेव को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है।
- भारत
- 2 min read

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में अप्रैल के शुरुआत में ही भीषण गर्मी का एहसास होने लगा है। आसमान से आग बरसना शुरू हो गया है। तापमान में भी लगातार इजाफा देखा जा रहा है। इस बीच मौसम विभाग ने जो चेतावनी जारी की है वो लोगों की टेंशन बढ़ाने वाली है। दिल्ली के लोगों को अप्रैल में ही मई-जून जैसे गर्मी का एहसास होने वाला है। कुछ राज्यों में हीट वेव को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है।
दिल्ली समेत इसके आसपास के राज्यों में इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है। दोपहर के वक्त हीट वेव चलने से लोगों को परेशानी का सामना पड़ रहा है। आलम यह है कि लोग दोपहर के वक्त अब बेवजह घरों से निकलना तक बंद कर दिया है। दिल्ली में सोमवार को लू का अलर्ट जारी किया गया है वहीं, तापमान 41°C तक पहुंच सकता है। मैदान के साथ ही पहाड़ी राज्यों में भी गर्मी का असर दिखाई पड़ रहा है।
इन राज्यों में हिट वेव को लेकर रेड अलर्ट जारी
IMD वैज्ञानिक डॉ. नरेश कुमार ने बताया, "गुजरात में हीट वेव के संबंध में रेड अलर्ट जारी किया गया है। पश्चिम राजस्थान के लिए भी अगले दो दिन के लिए रेड अलर्ट है। हरियाणा में अगले 4 दिन हीट वेव और दिल्ली में अगले 3 दिन हीट वेव की स्थिति रह सकती है। 3-4 दिन बाद तापमान में गिरावट की संभावना है।
बंगाल की खाड़ी में बना रहा दवाब-IMD
मौसम विभाग (IMD) ने दिल्ली में 7 और 8 अप्रैल को तापमान में और भी बढोतरी होने की संभावना जताई है। जिसके चलते अधिकतम तापमान 40 से 42 डिग्री सेल्सियस के बीच पहुंचने की उम्मीद है। वहीं, दिल्ली के साथ-साथ IMD ने सोमवार से उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश समेत कई उत्तर भारतीय राज्यों के लिए भीषण गर्मी का अलर्ट जारी कर दिया है। वहीं, मौसम विभाग ने बंगाल की खाड़ी में बन रहे साइक्लोनिक सर्कुलेशन के चलते कई राज्यों में मौसम के रूख में बदलाव की संभावना जताई है।
Advertisement
Published By : Rupam Kumari
पब्लिश्ड 7 April 2025 at 14:43 IST