Weather Update: घने कोहरे की चादर में लिपटी दिल्ली, 450 से ज्यादा फ्लाइट प्रभावित; उत्तर भारत में शीतलहर से जीवन अस्त-व्यस्त

Weather Update: हाड़ कंपा देने वाली ठंड ने सबकी परेशानी बढ़ा दी है। कुछ जगहों पर स्कूलें बंद की गई और भारत में आज कई फ्लाइट्स देरी से उड़ान भरी है।

Follow : Google News Icon  
Dense fog in Delhi reduced the visibility to the bare minimum of 50 metres and hampering the city’s rail and flight operations.
घने कोहरे और शीतलहर से जीवन अस्त-व्यस्त। | Image: ANI

Weather Update: भारत में अचानक से हाड़ कंपाने वाली ठंड पड़ने लगी है। घने कोहरे में कुछ भी देख पाना काफी मुश्किल है। शीतलहर और कोहरे की वजह से कई जगहों पर स्कूलों को बंद करने का ऐलान कर दिया गया है। इसके साथ ही हवाई यात्रा भी बाधित हुए है। कोहरा इतना घना है कि 2 मीटर की दूरी पर भी कुछ नजर नहीं आ रहा। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में तापमान में गिरावट के बीच धुंध की परत छाई हुई है।  

वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) ने दिल्ली-एनसीआर में ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (जीआरएपी) के चरण 3 को लागू करने का आह्वान किया है। IMD ने आने वाले दिनों में भी ऐसी ही स्थिति रहने का पूर्वानुमान जताया है। शुक्रवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 'बहुत खराब' श्रेणी में दर्ज किया गया और 10 निगरानी केंद्रों पर यह 400 से अधिक होने के साथ 'गंभीर' श्रेणी में पहुंच गया।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली का 24 घंटे का औसत AQI 371 दर्ज किया गया, जो 'बहुत खराब' श्रेणी में आता है। समीर ऐप के अनुसार, 32 निगरानी केंद्रों में से 10 ने एक्यूआई का स्तर 'गंभीर' (AQI 400 से अधिक) श्रेणी में दर्ज किया।

लखनऊ में 8वीं तक के स्कूल 11 जनवरी तक बंद

पूरा उत्तर भारत शीतलहर का प्रकोप झेल रहा है। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में कड़ाके की ठंड के देखते हुए जिला प्रशासन से 8वीं तक के स्कूल बंद करने के आदेश जारी किए हैं। लखनऊ जिला प्रशासन की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, ठंड के चलते लखनऊ में 8वीं तक के स्कूलों में 11 जनवरी तक अवकाश घोषित किया गया है। इस दौरान सभी स्कूलों में छुट्टियां रहेंगी। वहीं, 9वीं से 12वीं तक की कक्षाएं ऑनलाइन होंगी, जो सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक चलेंगी।

Advertisement

पहाड़ों में बर्फबारी

हिमाचल प्रदेश, कश्मीर, उत्तराखंड और लद्दाख जैसे पहाड़ी इलाकों में जमकर बर्फबारी हो रही है। पहाड़ों में हो रही बर्फबारी से लोगों के हाथ-पांव तक जम जा रहे हैं। वहीं, आईएमडी का मानना है कि आने वाले कुछ दिनों में यहां जमकर बर्फबारी होने के साथ-साथ छिटपुट बारिश भी हो सकती है। ऐसे में यहां रहने वाले लोगों को अधिक साधान रहने की जरूर है। जहां पहाड़ों में रहने वाले लोगों के लिए बर्फबारी आफत बनी हुई है वहीं सैलानियों के लिए बर्फ की सफेद चादर उत्साह का केंद्र बनी हुई है। लिहाजा पर्यटक इन दिनों भारी संख्या में पहाड़ों का रुख कर रहे हैं। हालांकि पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी होने से मैदानी इलाकों में भी ठंड बढ़ गई है।

470 फ्लाइट्स ने देर से भरी उड़ान

अधिकारी ने बताया कि इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर 400 से अधिक उड़ानों के परिचालन में देरी हुई, लेकिन किसी उड़ान का रूट बदला नहीं किया गया। उड़ान ट्रैकिंग वेबसाइट फ्लाइटरडार24डॉटकॉम पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार, हवाई अड्डे पर 470 उड़ानें देरी से उड़ी। कोहरे की वजह से दिल्ली हवाई अड्डे पर कम दृश्यता अभी भी बनी हुई है। हालांकि, उड़ान परिचालन पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा है।

Advertisement

शीतलहर-घने कोहरे का कहर

IMD ने पूरे उत्तर भारत को लेकर शीतलहर, बारिश और घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। जिसके अनुसार, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पूर्वी राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़, पश्चिमी राजस्थान, मध्य प्रदेश, सौराष्ट्र, कच्छ और जम्मू कश्मीर में गंभीर शीतलहर के कारण ठंड में भारी इजाफा हो सकता है। वहीं, हिमाचल प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, उत्तराखंड और मेघालय समेत पंजाब, हरियाणा और उत्तरी राजस्थान के कुछ हिस्सों में पाला गिरने की संभावना है। जिससे लोगों को कंपकंपी छूट सकती है। इसके अलावा उत्तराखं जैसे राज्य में हल्की बारिश के साथ-साथ बर्फबारी होने की भी संभावना है।

इसे भी पढ़ें: Flights Delayed: घने कोहरे और शीत लहर की चपेट में दिल्ली, IGI एयरपोर्ट से करीब 400 फ्लाइट्स ने देरी से भरी उड़ान

Published By :
Kanak Kumari Jha
पब्लिश्ड