दिल्ली-NCR से लेकर UP-बिहार तक हाड़ कंपाने वाली ठंड, शीतलहरी ने बढ़ाई परेशानी; जानें IMD का ताजा अपडेट
राजधानी दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में गलन भरी सर्दी का सितम जारी है। हाड़ कंपा देने वाली ठंड और शीतलहर ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी है। मौसम विभाग की चेतावनी ने टेंशन और बढ़ा दी है।
- भारत
- 4 min read

दिल्ली-NCR समेत पूरा उत्तर भारत इन दिनों शीतलहर और कड़ाके ठंड की चपेट में है। हाड़ कंपा देने वाली ठंड और शीतलहर ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी है। पहाड़ों में बर्फबारी के कारण मैदानी इलाकों में बर्फीली हवाएं चल रही हैं, जिसे गलन भरी सर्दी का सितम देखने को मिल रहा है। तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। इस बीच भारतीय मौसम विभाग ने ठंड और कोहरे को लेकर अलर्ट जारी किया है।
राजधानी दिल्ली समेत पूरे NCR गलन भरी सर्दी का सितम जारी है। मौसम विभाग की चेतावनी के मुताबिक फिलहाल इससे राहत मिलने वाली नहीं है। बुधवार को लगातार दूसरे दिन दिल्ली में भीषण सर्दी दर्ज की गई। IMD ने दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद और गुरुग्राम के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। हाड़ कंपा देने वाली ठंड से लोगों का बुरा हाल है।
दिल्ली-NCR में ठंड का येलो अलर्ट
राष्ट्रीय राजधानी में कड़ाके की ठंड के साथ स्मॉग की परत छाई हुई है। कई इलाकों में घना कोहरे के वजह से विजिबिलिटी काफी कम हो गई। कोहरे क वजह से कई ट्रेनें घंटों लेट चल रही है। गुरुवार को तापमान लगभग 7-8 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुए है और दिन में अधिकतम तापमान 15-18 डिग्री तक रहने का अनुमान है। कोल्ड की स्थिति तो देखते हुए IMD ने दिल्ली-NCR के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।
यूपी में शीतलहर का प्रकोप
यूपी में भी शीतलहर का प्रकोप जारी है। कोहरे के साथ गलन वाली ठंड ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। ठंड से बचाव के लिए सड़कों पर लोग अलाव जला रहे हैं। कोहरे के कारण दृश्यता कम हुई। IMD के अनुसार, राज्य में आज कई जगहों पर न्यूनतम तापमान 8.0°C रहने का अनुमान है।
Advertisement
ठंडी हवाओं से बढ़ी गलन
उत्तर प्रदेश के अधिकांश जिलों में हाड़ कंपा देने वाली ठंड जारी है। मौसम विभाग के अनुसार, लखनऊ में गुरुवार को न्यूनतम तापमान करीब 7-9 डिग्री और अधिकतम 20-21 डिग्री रहने की उम्मीद है। प्रदेश के 25 से अधिक शहरों में शीतलहर का असर है। लखनऊ, अयोध्या, कानपुर, बाराबंकी समेत कई जगहों पर घना कोहरा छाया रहा। ठंडी हवाओं से गलन बढ़ गई है और लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं।
बिहार में भी रिकॉर्ड तोड़ ठंड
यूपी से सटे बिहार में भी गलन वाली ठंड से आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित है। ठंड और कोहरे का दौर बीते कई दिनों से जारी है। पारा गिरने की वजह से कई जिलों में फसलों को भी भारी नुकसान हुआ है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक राज्य में 40 साल बाद इतनी लंबी और तीखी सर्दी दर्ज की जा रही है। दिसंबर से जनवरी तक कुल 22 दिन कोल्ड डे रह चुके हैं, जो सामान्य से 8 दिन ज्यादा है। मौसम विभाग के मुताबिक, 15 जनवरी के बाद ठंड से थोडी राहत मिलने की उम्मीद है।
Advertisement
IMD की चेतावनी ने बढ़ाई पेरशानी
IMD का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से शुक्रवार से कोहरा कम हो सकता है, लेकिन ठंड का दौर कुछ और दिनों तक जारी रहेगा। मौसम विभाग ने कोहरे और कोल्ड डे को लेकर येलो अलर्ट भी जारी किया है। सुबह शाम मध्यम और घना कोहरा रह सकता है। दिन में हल्की धूप निकल सकती है। ठंडी हवाओं से लोगों को फिलहाल राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।लोगों से सलाह दी गई है, घर से बाहर निकलते समय विशेष सावधानी बरतें।