अपडेटेड 21 January 2024 at 08:47 IST
Cold Wave: हाड़ कंपा देने वाली सर्दी का सितम जारी, ठंड और शीतलहर से नहीं मिल रही राहत
Weather Update: ठंड से राहत नहीं मिल रही है। IMD की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार अगले 4 से 5 दिनों तक राहत नहीं मिलेगी।
- भारत
- 2 min read

देशभर में हाड़ कंपा देने वाले ठंड का कहर जारी है। सर्दी का सितम इस कदर है कि लोगों को राहत नहीं मिल पा रही है। मौसम विभाग ने ठंड से राहत मिलने की अभी कोई उम्मीद नहीं जताई है। दिल्ली एनसीआर समेत सभी जगहों पर ठंड का सितम जारी है।
दिल्ली, यूपी बिहार, हरियाणा, पंजाब समेत देश के अन्य राज्यों में शीतलहर और कोहरा छाया हुआ है। आने वाले कुछ दिनों के लिए ठंड से राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं जताई जा रही है।
अगले 5 दिनों तक ठंड से राहत नहीं
मौसम विभाग ने अगले 4 से 5 दिनों तक कड़ाके की ठंड का प्रकोप जारी रहने की उम्मीद जताई है। IMD की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार अगले तीन दिनों तक उत्तर भारत में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है।
पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी जारी
दिल्ली, यूपी, राजस्थान, हरियाणा और पंजाब समेत देश के कई राज्यों में शीतलहर कहर बरसा रही है। वहीं हिमाचल, जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी की वजह से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
Advertisement
दिल्ली में क्या है मौसम का हाल?
दिल्ली में शनिवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 8.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। IMD ने बताया कि शहर का अधिकतम तापमान 17.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पहले IMD ने दिल्ली और आसपास के इलाकों में घने कोहरे का ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया था।
ठंक की वजह से ट्रेन की रफ्तार भी रूक गई है। जानकारी के अनुसार दिल्ली आने वाली और राष्ट्रीय राजधानी से गुजरने वाली कम से कम 11 ट्रेनें देरी से चल रही है।
Advertisement
Published By : Kanak Kumari Jha
पब्लिश्ड 21 January 2024 at 08:47 IST