अपडेटेड 3 July 2025 at 08:32 IST

Weather Update: दिल्ली में आंधी-तूफान या तेज बारिश? जानें बिहार, उत्‍तराखंड, यूपी समेत अन्य राज्यों में मौसम का हाल

Weather Update 3rd July 2025: आज यानि 3 जुलाई को बिहार, उत्‍तराखंड, यूपी, दिल्ली समेत मुख्य राज्यों में मौसम का हाल क्या रहने वाला है, जानते हैं इसके बारे में...

Follow : Google News Icon  
Weather News Updates
Weather Update: दिल्ली में आंधी-तूफान या तेज बारिश? जानें बिहार, उत्‍तराखंड, यूपी समेत अन्य राज्यों में मौसम का हाल | Image: File

Weather Update 3rd July 2025: बता दें कि आज यानी दिन की शुरुआत बादल के साथ हो सकती है। वहीं मौसम विभाग के मुताबिक आज देश की राजधानी में बादल छाए रहने की उम्मीद है। हालांकि जैसे जैसे दिन बढ़ेगा वैसे-वैसे उमस भी बढ़ सकती है। ऐसे में लोगों को चिपचिपी गर्मी का एहसास हो सकता है, जिससे जन जीवन भी प्रभावित हो सकता है। बता दें कि दिल्ली का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। ऐसे में यह जानना तो बनता है कि अन्य मुख्य  राज्य जैसे हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, पंजाब, दिल्ली आदि में मौसम के क्या हाल रहने वाले हैं।

आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि मुख्य राज्यों में मौसम के क्या हाल रहने वाले हैं। पढ़ते हैं आगे... 

दिल्ली, बिहार, उत्‍तराखंड, यूपी में मौसम का हाल

  • गुरुवार को दिल्ली में हल्की बारिश के साथ-साथ गरज या बादल छाए रहने की उम्मीद जताई जा रही है। वहीं ऐसे में उमस भी बढ़ सकती है।
  • बिहार की बात करें तो कई ऐसे हिस्से हैं, जहां पर लगातार बारिश हो सकती है। पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, 3 जुलाई यानी आज आंधी तूफान के साथ-साथ बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। वहीं 3, 4 और 5 जुलाई को बारिश के साथ-साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चलने की उम्मीद है।
  • बता दें कि उत्तराखंड में बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। नैनीताल, पौड़ी, टिहरी आदि स्थानों में बारिश थमने का नाम नहीं ले रही है। ऐसे में नदियों में भी उफान देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक, 3 जुलाई को बारिश को लेकर अलर्ट जारी है। ऐसे में खराब मौसम की वजह से लोगों को घर में रुकने की सलाह दी गई है।
  • यदि असम, अरुणाचल प्रदेश की बात की जाए तो भारी बारिश का अनुमान जताया जा रहा है। वहीं इन इलाकों में आने वाले 24 से 48 घंटे के दौरान गरज, चमक और बिजली कड़कने की भी संभावना है। 
  • बता दें कि यूपी में वाराणसी, गोरखपुर, बलिया आदि जगहों पर बिजली, तेज बारिश या चमक देखी जा सकती है। वहीं मेरठ, बागपत, बुलंदशहर आदि जगहों पर किसी भी प्रकार का अलर्ट जारी नहीं हुआ है। 
  • अगर हिमाचल प्रदेश की बात करें तो अब बारिश थोड़ी थमती नजर आ रही है। शिमला में हल्की बारिश मौसम को और अच्छा बना रही है।

ये भी पढ़ें - Monsoon Tips: धूप गायब, बारिश में कपड़े नहीं सूख रहे? अपनाएं 5 देसी उपाय

Published By : Garima Garg

पब्लिश्ड 3 July 2025 at 08:32 IST