अपडेटेड 2 July 2025 at 08:33 IST

Weather: दिल्ली-NCR में अभी और जलाएगी गर्मी या बारिश से मिलेगी राहत? जानें यूपी-बिहार समेत अन्य राज्यों के मौसम का हाल

Weather Update 2nd July 2025: आज यानी 2 जुलाई को राज्यों में मौसम के क्या हाल रहने वाले हैं, जानते हैं इस लेख के माध्यम से...

Follow : Google News Icon  
7 june weather
Weather: दिल्ली-NCR में अभी और जलाएगी गर्मी या बारिश से मिलेगी राहत? जानें यूपी-बिहार समेत अन्य राज्यों के मौसम का हाल | Image: Freepik

Weather Update 2nd July 2025: बता दें कि दिल्ली में मानसून आ चुका है। ऐसे में बारिश के चलते लोगों को न केवल उमस वाली गर्मी से राहत मिलती है बल्कि तापमान में भी गिरावट देखी गई है। हम बात कर रहे हैं आज यानी 2 जुलाई की। 2 जुलाई का दिन मौसम के लिहाज से दिल्ली एनसीआर के साथ-साथ अन्य राज्य जैसे बिहार, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान आदि में कैसा जाने वाला है, आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। 

आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि मुख्य राज्यों में मौसम के लिहाज से दिन कैसा जाएगा। पढ़ते हैं आगे... 

दिल्ली-एनसीआर, राजस्थान, बिहार, यूपी में मौसम का हाल

  • बता दें कि 2 जुलाई के साथ-साथ 5 जुलाई और 7 जुलाई को मध्य प्रदेश में तेज बारिश हो सकती है। ऐसा ही हाल उड़ीसा में रहने वाला है। उड़ीसा में भारी बारिश 2 और 3 जुलाई को हो सकती है। 
  • अगर पहाड़ी इलाकों की बात करें तो हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड जैसी जगहों पर 2 से 7 जुलाई तक भारी बारिश होने की चेतावनी है। वहीं यूपी में 2 से 5 जुलाई तक मध्यम से तेज बारिश हो सकती है। 
  • हरियाणा, पंजाब और चंडीगढ़ इन तीनों राज्यों में पांच से 7 जुलाई तक भारी बारिश से राज्य भीग सकता है। ऐसा ही कुछ हाल पूर्वी राजस्थान और पश्चिमी राजस्थान का है, 2 से 4 जुलाई और 7 जुलाई तक माध्यम से भारी बारिश लोगों को गर्मी से राहत दिला सकती हैं। 
  • बता दें कि उत्तर पश्चिम भारत में कई ऐसी जगहें हैं जहां पर हल्की से मध्यम बारिश के अलावा गरज, चमक, बिजली और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की गति वाली तेज हवाएं लोगों को महसूस हो सकती हैं। 
  • वही मध्य महाराष्ट्र, गोवा, गुजरात क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर बारिश या बहुत अधिक बारिश हो सकती है। 
  • अगर दिल्ली की बात करें तो 2 जुलाई को आसमान में बादल रहेंगे। बता दें कि दिल्ली में फिलहाल तेज बारिश की रफ्तार थोड़ी थमती नजर आ रही है। ऐसे में दिल्ली का अधिकतम तापमान मंगलवार को 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री दर्ज किया गया। 
  • मौसम विभाग ने आने वाले 6 से 7 दिनों में हल्की से तोज बारिश राजधानी में होने की संभावना जताई है। वहीं बुधवार यानि आज आकाश में बादल रह सकते हैं। आज अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। 

ये भी पढ़ें - आज इन्हें मिलेगी अच्छी खबर, स्वास्थ्य में भी होगा, जानें कैसा जाएगा दिन

Published By : Garima Garg

पब्लिश्ड 2 July 2025 at 08:33 IST