अपडेटेड 27 June 2025 at 09:05 IST
Weather Update: दिल्ली में तेज धूप और उमस से हालत खराब, जानें UP, राजस्थान, बिहार, उत्तराखंड में कैसा रहेगा मौसम
Weather Update 27th June 2025: दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, बिहार, हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर आदि में मौसम के क्या हाल रहने वाले हैं। जानते हैं इसके बारे में...
- भारत
- 3 min read

Weather Update in hindi | Image:
Freepik
Weather Update 27th June 2025: मौसम का रुख बदलने से तापमान में न केवल गिरावट आई बल्कि लोगों को भीषण गर्मी से राहत पर मिल गई। खासतौर पर उत्तर भारत में मानसून के आ जाने से तेज बारिश और बादल देखे गए। ऐसे में आज यानि 27 जून को मुख्य राज्य जैसे दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, बिहार, हिमाचल प्रदेश आदि में मौसम का क्या हाल रहने वाला है, आज का हमारा लेख इसी विषय पर है।
आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि मुख्य राज्यों में बारिश की क्या स्थिति बनी रहेगी और लोगों को गर्मी से कितनी परेशानी होंगी, पढ़ते हैं आगे...
मुख्य राज्यों में मौसम का हाल
- उत्तर प्रदेश की बात करें तो बता दें कि मानसून की रफ्तार थोड़ी कम होती नजर आई है। हालांकि मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के कुछ हिस्सों में आने वाले 5 दिनों में गरज चमक के साथ-साथ हल्की से मध्यम बारिश देखी जा सकती है। साथ ही कानपुर, चित्रकूट, झांसी, प्रयागराज, फतेहपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, बस्ती, गोरखपुर, नोएडा, गाजियाबाद, बुलंदशहर, मेरठ, हापुड़, अलीगढ़ समेत पश्चिमी में पूर्वी यूपी के कई जिलों में बारिश के साथ-साथ बिजली गरजने की भी संभावना जताई जा रही है। हालांकि बारिश के साथ-साथ उमस का स्तर भी बढ़ सकता है। ऐसे में सतर्क रहने की जरूरत है।
- दिल्ली की बात करें तो 27 जून यानी आज गरज चमक के साथ तेज हवाएं चल सकती है। साथ ही हल्की से मध्यम बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी है। वहीं मौसम विभाग ने 28 से 2 जुलाई तक मानसून के अधिक सक्रिय रहने की संभावना जताई है। ऐसे में अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री दर्ज हो सकता है।
- राजस्थान में जयपुर स्थित मौसम केंद्र के मुताबिक, आने वाले 24 घंटे में मध्यम से तेज बारिश हो सकती है। इसके अलावा वज्रपात का खतरा भी बढ़ सकता है। ऐसे में लोगों को सावधान रहने की जरूरत है।
- बिहार में बारिश के साथ-साथ वज्रपात का अलर्ट जारी कर दिया है। ऐसे में मानसून के सक्रिय हो जाने से बारिश की संभावना है और तेज हो गई है।
- हिमाचल प्रदेश के मौसम ने खतरनाक स्थिति पैदा कर दी है। जहां भारी बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालात बन चुके हैं वहीं अचानक बादल फटने से 10 लोग बह गए और दो लोगों की मौत हो गई। हालांकि आंकड़ों में कितना बदलाव आया है, इसके जानकारी अभी जानकारी नहीं दी गई है।
- मुंबई, महाराष्ट्र, गुजरात में भारी बारिश के कारण अलर्ट जारी कर दिया है। यहां पर भी बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान की बात करें तो 26 डिग्री तक दर्ज हो सकता है। ऐसे में आज यानी 27 जून को आकाश में बादल छाए रहने की उम्मीद है। इसके अलावा आकाशीय बिजली गिरने की संभावना भी जताई जा रही है।
Published By : Garima Garg
पब्लिश्ड 27 June 2025 at 09:05 IST