अपडेटेड 26 July 2025 at 07:41 IST

Weather: दिल्ली-NCR में बढ़ेगी उमस या छाए रहेंगे बादल? UP का हाल भी बेहाल, जानें अन्य राज्यों में आज का मौसम

Weather Update 26th July 2025: आज यानि 26 जुलाई को दिल्ली-NCR, उत्तराखंड, UP आदि में मौसम के क्या हाल रहने वाले हैं, जानते हैं इस लेख के माध्यम से...

Follow : Google News Icon  
Weather News Updates
Weather News Updates | Image: File

Weather Update 26th July 2025: बता दें कि इन दिनों मानसून ने पूरी रफ्तार पकड़ ली है। ऐसे में कई ऐसे राज्य हैं, जहां पर बारिश रुकने का नाम नहीं ले रही है। दिल्ली की बात करें तो कल यानी 25 जुलाई को तेज धूप के कारण उमस बड़ी, जिससे लोगों को गर्मी से परेशानी हुई। ऐसा ही कुछ हाल बिहार राजस्थान के कई हिस्सों में रहा। यानी मौसम के अचानक करवट लेने से कई लोगों को परेशानी हुई। ऐसे में आज यानी 26 जुलाई को मुख्य राज्यों में मौसम की क्या स्थिति रहने वाली है, इसके बारे में पता होना जरूरी है। 

आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि मुख्य राज्यों में मौसम की क्या स्थिति रह सकती है। पढ़ते हैं आगे... 

दिल्ली-एनसीआर, यूपी, उत्तराखंड में मौसम का हाल 

  • दिल्ली की बात करें तो आज बादल छाए रह सकते हैं। अगर न्यूनतम तापमान की बात करें तो 28 से 29 डिग्री सेल्सियस डिग्री सेल्सियस रह सकता है। हालांकि उमस कम नहीं होगी बल्कि लोगों को गर्मी का एहसास भी होगा। बता दें कि कई ऐसे इलाके हैं जहां पर हल्की-फुल्की बारिश के साथ गरज चमक भी हो सकती है। ऐसे में मौसम चिपचिपा बना रह सकता है। 
  • यूपी और बिहार की बात करें तो दोनों राज्यों में मानसून अपने रफ्तार पर है। वहीं कहीं ऐसे इलाके हैं, जहां पर हल्की से मध्य बारिश रह सकती है। बता दें कि बिहार में तापमान 29 से 36 डिग्री सेल्सियस के बीच रह हैं। वहीं यूपी की बात करें तो कई ऐसी जगहें हैं, जहां पर बादल छा सकते हैं। हालांकि कुछ इलाकों में जल भराव जैसी स्थिति भी पैदा हो सकती है। 
  • राजस्थान की बात करें तो मौसम में अचानक से करवट लेने से पूर्वी और दक्षिण राजस्थान में भारी बारिश की संभावना है। ऐसे में मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि 26 जुलाई यानी आज और अगले आने वाले 3 से 4 दिनों में भारी बारिश व अति भारी बारिश हो सकती है। वही तापमान 27 डिग्री सेल्सियस से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। 
  • अगर पहाड़ों की बात करें तो उत्तराखंड हिमाचल प्रदेश दोनों राज्यों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। वहीं पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, जम्मू कश्मीर और लद्दाख में भी यही स्थिति बनी रह सकती है। ऐसे में लोगों को सलाह दी गई है कि वे अपने घरों में ही रहें। 

ये भी पढ़ें - Rashifal: आज कुछ लोगों को मिलेगी बड़ी खबर, जानें 12 राशियों का राशिफल

Published By : Garima Garg

पब्लिश्ड 26 July 2025 at 07:41 IST