अपडेटेड 22 June 2025 at 09:10 IST
Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में बरसेंगे बादल? राजस्थान-यूपी में बना मौसम सुहाना, जानें वेदर अपडेट
Weather Update 22nd June 2025: आज यानी 22 जून को मुख्य राज्यों में मौसम के क्या हाल रहने वाले हैं। जानते हैं इस लेख के माध्यम से...
- भारत
- 2 min read

Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में बरसेंगे बादल? राजस्थान-यूपी में बना मौसम सुहाना, जानें वेदर अपडेट | Image:
File
Weather Update 22nd June 2025: दिल्ली में आने वाला हफ्ता मौसम के लिहाज से शुष्क रहेगा। लेकिन तापमान में गिरावट मौसम को और सुहाना बनाएगी। राजस्थान में मानसून सक्रिय है। वहीं कुछ इलाकों में इस हफ्ते मानसून आ सकता है। राजस्थान के कई इलाकों में आने वाले दिनों में मध्यम से तेज बारिश का अनुमान भी लगाया जा रहा है। ऐसे में आज यानी 22 जून को मुख्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम, आज का हमारा लेख इसी विषय पर है।
आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि 22 जून को मौसम के क्या हाल रहने वाले हैं, पढ़ते हैं आगे...
दिल्ली, यूपी, राजस्थान आदि जगहों पर मौसम का हाल
- दिल्ली में 22 जून को गरज चमक और कुछ स्थानों पर बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। वहीं मौसम में गिरावट लोगों को भीषण गर्मी से आराम दिला सकती है। बता दें कि दिल्ली का न्यूनतम तापमान 25 डिग्री तक भी जा सकता है।
- राजस्थान में मानसून कई इलाकों में सक्रिय है। जोरदार बारिश से मौसम सुहाना हो रहा है। वहीं मौसम विभाग के अनुसार, कई इलाकों में तेज बारिश होने की संभावना है। बता दें कि 22 और 23 जून को जयपुर, भरतपुर, कोटा, संभाग आदि जगहों पर अति भारी बारिश होने की आशंका जताई जा रही है। ऐसे में मौसम विभाग ने सतर्क रहने की चेतावनी जारी की है। जयपुर में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रह सकता है।
- उत्तर पश्चिम भारत के अलावा मध्य प्रदेश, गुजरात, गोवा आदि जगहों पर भी भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। गुजरात और मध्य प्रदेश में अत्यधिक भारी होने की संभावना है।
- वहीं दक्षिण पश्चिम मानसून की बात करें तो आगरा, रामपुर, देहरादून, शिमला आदि जगहों पर मानसून अपने पैर पसार सकता है। बता दें कि मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर, मुजफ्फराबाद आदि जगहों पर मानसून के आगे बढ़ाने की संभावना है। इसके अलावा आने वाली दो दिनों में जम्मू और कश्मीर लद्दाख पंजाब हरियाणा आदि पर मानसून पूरी तरह सक्रिय हो सकता है।
Published By : Garima Garg
पब्लिश्ड 22 June 2025 at 09:10 IST