अपडेटेड 14 July 2025 at 09:01 IST

Weather Update: यूपी में झमाझम बारिश, दिल्ली में छाए रहेंगे बादल, जानें अन्य राज्यों में मौसम का हाल

Weather Update 14th July 2025: आज यानी 14 जुलाई को मुख्य राज्य जैसे- दिल्ली, राजस्थान, बिहार, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ आदि में मौसम के क्या हाल रहने वाले हैं, जानते हैं इस लेख के माध्यम से...

Follow : Google News Icon  
Weather News Updates
Weather Update: यूपी में झमाझम बारिश, दिल्ली में छाए रहेंगे बादल, जानें अन्य राज्यों में मौसम का हाल | Image: File

Weather Update 14th July 2025: बता दें कि आने वाले 7 दिनों में उत्तर भारत में कई स्थान ऐसे हैं, जहां पर गरज चमक के साथ-साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। वहीं मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा आदि में भी 14 से 19 जुलाई के बीच में भारी बारिश होने का अनुमान जताया गया है। ऐसे में मुख्य राज्य जैसे दिल्ली, राजस्थान, बिहार, जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश आदि राज्यों में मौसम के क्या हाल रहने वाले हैं, आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। 

आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि मुख्य राज्यों में मौसम के क्या हाल रह सकते हैं। पढ़ते हैं आगे…

राजस्थान उत्तर प्रदेश दिल्ली पंजाब आदि में मौसम का हाल 

  • सबसे पहले पूर्व राजस्थान की बात करते हैं तो कई ऐसे स्थान हैं, जहां पर 14 से 15 जुलाई के दौरान भारी बारिश हो सकती है। वहीं पश्चिमी राजस्थान में भी मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है। 
  • जम्मू कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश की बात करें तो पहाड़ी इलाकों पर 14 से 17 जुलाई के दौरान भारी बारिश होने की संभावना है। उत्तराखंड में भी 14 से 19 जुलाई के दौरान बारिश हो सकती है। 
  • 14 जुलाई यानी आज हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में बारिश होने की संभावना जताई गई है। वहीं उत्तर प्रदेश में भी 17 में 18 जुलाई को बारिश हो सकती है। मध्य प्रदेश की बात करें तो पश्चिम मध्य प्रदेश में 14 से 17 जुलाई और पूर्वी मध्य प्रदेश में 14 से 19 जुलाई के बीच में बारिश होने की संभावना जताई गई है। 
  • छत्तीसगढ़ बिहार में भी 14 से 17 जुलाई के दौरान बारिश हो सकती है। वहीं झारखंड में 14 से 16 जुलाई के बीच में भारी बारिश होने की आशंका जताई जा रही है। बता दें 14 जुलाई यानी आज उड़ीसा, गंगीय पश्चिम बंगाल में भी बारिश हो सकती है। 
  • वहीं अगर दिल्ली की बात करें तो 14 जुलाई यानी आज आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। वहीं हल्की बारिश के साथ-साथ गरज और बिजली भी चमक सकती है। 15 जुलाई को दिल्ली व उसके आसपास के क्षेत्र में बादल छाए रहेंगे। यही हाल 16 जुलाई और 17 जुलाई का भी है। ऐसे में लोगों को उमस वाली गर्मी से राहत मिल सकती है। 

ये भी पढ़ें - आज ये लोग न लें रिस्क, शत्रु रहेंगे हावी, जानें 12 राशियों का राशिफल

Published By : Garima Garg

पब्लिश्ड 14 July 2025 at 09:01 IST