अभी नहीं थमेगी 'आसमानी आफत', कई राज्यों में आज भारी बारिश का रेड अलर्ट, दिल्ली में मंडराया बाढ़ का खतरा; कहां कैसे हालात?

Weather: बारिश के चलते कई राज्यों में हाल बेहाल है। अभी ये सिलसिला थमने वाला नहीं है। IMD ने कई राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया। जानते हैं आज कहां कैसा रहेगा मौसम का हाल?

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Weather
Weather | Image: ANI

IMD Rain Alert: सितंबर महीने की शुरुआत हो गई है और देश के ज्यादातर हिस्सों में बारिश का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा। उत्तराखंड, हिमाचल से लेकर दिल्‍ली-NCR, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में हाल बेहाल है। सोमवार (1 सितंबर) को झमाझम बारिश में जहां राजधानी दिल्ली पानी-पानी हो गई। तो वहीं गुरुग्राम में हालात काफी बिगड़ गए। यहां कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया, जिसके चलते लोगों को काफी समस्या का सामना करना पड़ा। इस बीच गुरुग्राम प्रशासन ने आज (2 सितंबर) को लोगों को घर से काम करने की सलाह दी है। वहीं कई जगहों पर स्कूल भी बंद हैं।

मौसम विभाग की मानें तो बारिश का ये सिलसिला अभी रुकने वाला नहीं है। IMD ने अगले कुछ दिनों के लिए देश के कई हिस्सों में भारी से अति भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। आज 6 राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी हुआ है। जानते हैं कहां कैसा रहेगा मौसम का हाल?

इन जगहों पर भारी बारिश का रेड अलर्ट

मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मूसलाधार बारिश का अनुमान जताया है। वहीं, हिमाचल प्रदेश के दक्षिणी जिलों में भारी वर्षा की संभावना जताई गई है। जम्मू-कश्मीर के कठुआ, उधमपुर, डोडा, किश्तवाड़, रियासी समेत कई जिलों में भी झमाझम बारिश की आज भी चेतावनी है। यहां IMD ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया हुआ है। इसके अलावा हरियाणा और पंजाब में भी जमकर बादल बरस सकते हैं।

जम्मू-कश्मीर और पंजाब में स्कूल बंद

लगातार जारी बारिश की वजह से पंजाब और जम्मू-कश्मीर में स्कूल बंद है। गुरुग्राम में भी सभी स्कूलों को 2 सितंबर को ऑनलाइन क्लासेस कराने की सलाह दी गई है।

Advertisement

उफान पर यमुना नदी

बात देश की राजधानी दिल्ली की करें तो यहां सोमवार को खूब बारिश हुई, जिससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। जगह-जगह जलभराव और जाम लग गया। मौसम विभाग ने आज दिल्ली समेत पूरे NCR में बारिश की संभावना जताई है। 5 सितंबर तक बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है। इस बीच दिल्ली में बाढ़ का खतरा भी लगातार मंडरा रहा है। मंगलवार को यमुना का जलस्तर खतरे के निशान 205.33 मीटर से करीब एक मीटर ऊपर तक पहुंचने का अनुमान है। इसको देखते हुए सरकार ने बाढ़ के खतरे को लेकर चेतावनी जारी की और यमुना के निचले इलाकों में निगरानी बढ़ा दी है।

इसके अलावा राजस्थान, छत्तीसगढ़, गुजरात, ओडिशा और तमिलनाडु में मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन राज्यों में मध्यम से लेकर भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

Advertisement

यह भी पढ़ें: Afghanistan Earthquake: अफगानिस्तान में भूकंप से बढ़ा मौतों का आंकड़ा, अबतक 1000 से ज्यादा मौत; 6.0 तीव्रता वाले जलजले से कई गांव तबाह

Published By:
 Ruchi Mehra
पब्लिश्ड