अपडेटेड 19 July 2025 at 08:05 IST

Weather Update: यूपी के इन जिलों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में भी... जानें अन्य राज्यों में मौसम का हाल

Weather update 19th July 2025: मुख्य राज्य यानी दिल्ली एनसीआर, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश आदि राज्यों में मौसम के क्या रहने वाले हैं, जानते हैं इस लेख के माध्यम से...

Follow : Google News Icon  
Bihar Weather Update
Weather Update: यूपी के इन जिलों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में भी... जानें अन्य राज्यों में मौसम का हाल | Image: PTI

Weather update 19th July 2025: बता दें कि इन दिनों दिल्ली एनसीआर यानी आज 19 जुलाई को मौसम साफ रहने वाला है। हालांकि दोपहर के बाद कई ऐसे इलाके हैं, जहां पर बारिश की संभावना है। वहीं दिल्ली में रुक रुक कर बारिश होने की वजह से नमी बरकरार है। आज का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। ऐसे में ये जानना तो बनता है कि यूपी, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान आदि में मौसम के क्या हाल रहने वाले हैं, आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। 

आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि मुख्य राज्यों में मौसम की स्थिति क्या रहेगी। पढ़ते हैं आगे...

दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश में मौसम के हाल

  • मौसम विभाग के अनुसार, यूपी में मानसून सक्रिय रह सकता है। ऐसे में कई इलाकों में बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। इन इलाकों में बरेली, आगरा, झांसी, कानपुर, प्रयागराज आदि जिले भी शामिल हैं। इनके अलावा कानपुर, मथुरा, आगरा समेत 10 ऐसे जिले हैं, जहां पर भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी कर दिया गया है। 
  • उत्तराखंड की बात करें तो उत्तराखंड में भी आज भारी बारिश की संभावना जताई गई है। ननैनीताल, अल्मोड़ा, गढ़वाल की पौड़ी, टिहरी आदि में जोरदार बारिश होने की आशंका है। वहीं देहरादून में रुक रुक कर बारिश हो सकती है। 
  • अगर हिमाचल प्रदेश में मौसम के हाल बताएं तो वहां पर भारी बारिश के कारण और जीवन पूरी तरीके से प्रभावित है। 200 से ज्यादा सड़कें बंद हैं। ऐसे में लोग अपने घरों से बाहर नहीं आ पा रहे हैं। भारी बारिश को लेकर कई इलाकों में जलभराव हो रहे हैं। 21 और 23 जुलाई को हिमाचल प्रदेश के कई इलाकों में भारी बारिश हो सकती है। 
  • बता दें कि 9 जुलाई को पश्चिमी और पूर्वी यूपी में कुछ ऐसे स्थान हैं, जहां पर गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। अगर मध्य प्रदेश और राजस्थान की बात करें तो बता दें कि 18 से 20 जुलाई तक भारी बारिश का अनुमान है। वहीं 19 जुलाई यानी आज राजस्थान में अधिकतम बारिश हो सकती है। हालांकि ये किसानों के लिए बहुत ही अच्छी खबर है। 
  • अगर केरल, कर्टनाक, तमिलनाडु में मानसून की बात करें तो आने वाले 6 या 7 दिनों में भारी बारिश होने का अनुमान जताया जा रहा है। मानसून पूरी तरीके से सक्रिय है। तापमान में गिरावट भी आ सकती है। नमी बढ़ सकती है। वहीं सड़कें बंद जैसी घटनाएं भी सामने आ सकती हैं। 
  • बिहार की बात करें तो 19 जुलाई से 24 जुलाई तक हल्की बारिश हो सकती है। तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। हालांकि हल्की बारिश के कारण उमस की स्थिति का भी सामना करना पड़ सकता है। 

ये भी पढ़ें - Rashifal: स्वास्थ्य अच्छा व्यापार सही, आज इन लोगों का होगा फायदा, जानें

Published By : Garima Garg

पब्लिश्ड 19 July 2025 at 07:57 IST