Weather Today: झमाझम बारिश से भीगेगी दिल्ली, यूपी में भी बादल छाए रहेंगे, IMD का येलो अलर्ट जारी

Weather Today: गर्मियों से राहत देते हुए देश के कई हिस्सों में मौसम ने करवट ले ली है। राजधानी दिल्ली समेत कई राज्यों में झमझमाती बारिश देखने को मिली है।

Follow : Google News Icon  
IMD Weather Alert: Heavy Rain in Northeast, Thunderstorms & Hail Likely Across Delhi, UP, Punjab & More States
IMD Weather Alert | Image: X

Weather Today: गर्मियों से राहत देते हुए देश के कई हिस्सों में मौसम ने करवट ले ली है। राजधानी दिल्ली समेत कई राज्यों में झमझमाती बारिश देखने को मिली है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने अब बारिश को लेकर अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग का कहना है कि उत्तर भारत के कई हिस्सों में बादल छाए रहने की संभावना है और हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। 

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बीते कई दिनों से सूरज लुका छुपी का खेल खेल रहा है। कभी अचानक तेज धूप से हाल बेहाल हो जाएगा, तो कभी ठंडी हवाएं चलने लगेंगी और मौसम भी ठंडा हो जाएगा। ऐसा ही कुछ उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब और राजस्थान के कुछ हिस्सों में भी देखने को मिला है जहां बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी दी गई है।

उत्तर भारत में बारिश का अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने बारिश और तेज हवाओं को लेकर येलो अलर्ट जारी कर दिया है जहां लोगों से सतर्क रहने को कहा गया है। 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकेगी जिससे लोगों को चिलचिलाती गर्मी से राहत मिलेगी। पटना और रांची में दिनभर उमस रहेगी, लेकिन शाम में मौसम अचानक करवट लेगा और तेज आंधी या बारिश हो सकती है।

पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी की संभावना 

बात करें पहाड़ी राज्यों की तो यहां बर्फबारी की संभावना भी जताई गई है। तेज बारिश और बर्फबारी से नदियों के जलस्तर में बढ़ोतरी हो सकती है। पहाड़ी इलाकों जैसे शिमला, श्रीनगर में भारी बारिश, बिजली और बर्फबारी की संभावना है, जबकि जम्मू में भी मध्यम बारिश के साथ हालात बिगड़ सकते हैं। 

Advertisement

जहां मैदानी इलाकों में तेज हवाएं और बिजली गिरने का जोखिम बना रहेगा, वहीं पहाड़ी इलाकों में लैंडस्लाइड और बर्फबारी से आम जनजीवन प्रभावित हो सकता है। ऐसे में मौसम विभाग ने लोगों से बेवजह घरों से ना निकलने की सलाह दी है और खराब मौसम में ट्रैवल ना करने को कहा है। 

कब साफ होगा मौसम?

IMD की माने तो, 9 अप्रैल के बाद धीरे-धीरे मौसम साफ होने की उम्मीद है। इसके बाद तापमान में बढ़ोतरी शुरू हो जाएगी और धीरे-धीरे गर्मी बढ़ने लगेगी। हालांकि, पहाड़ी इलाकों में ठंडक बनी रहेगी। पटना और रांची जैसे शहरों में तापमान 34-36°C तक पहुंच सकता है, जिससे लोग गर्मी में बेहाल होने वाले हैं। 

Advertisement

ये भी पढ़ेंः Iran-Israel War: अमेरिका-ईरान के बीच दो हफ्तों के लिए युद्ध विराम, इजरायल भी सहमत, कच्चे तेल के दाम गिरे

Published By :
Sakshi Bansal
पब्लिश्ड