Weather Today: रजाई-कंबल-जैकेट फिर से निकाल लीजिए, मौसम ने ली करवट, दिल्ली-NCR समेत कई राज्यों में बारिश के साथ बढ़ेगी ठंड
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत के कई हिस्सों में मौसम ने अचानक करवट ली है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में बारिश और तेज हवाओं के चलते तापमान में गिरावट होगी
- भारत
- 2 min read

Delhi NCR weather: क्या ठंड फिर से लौटने वाली है? दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत के कई हिस्सों में मौसम ने अचानक करवट ली है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में बारिश और तेज हवाओं के चलते तापमान में गिरावट होगी, क्योंकि पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी का अलर्ट जारी किया गया है, जिसका असर दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के कुछ राज्यों पर भी पड़ेगा।
दिल्ली-NCR में सुबह और शाम की ठंड के साथ दिन में तेज धूप खिल रही है। मौसम विभाग के अनुसार, 12 फरवरी की शाम को दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद समेत कई इलाकों में मध्यम से तेज हवाएं चल सकती हैं। इस दौरान न्यूनतम तापमान 10 से 14 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
बारिश और बर्फबारी का भी अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में मौसम तेजी से बदल रहा है, जहां बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी किया गया है। इसका असर उत्तर भारत के कई राज्यों पर पड़ सकता है, जिससे हल्की बारिश की संभावना जताई जा रही है। वहीं, असम, नागालैंड, मणिपुर, मिज़ोरम, अरुणाचल प्रदेश और त्रिपुरा में भी 13 से 14 फरवरी के बीच बारिश होने की संभावना है।
राजस्थान के भी कई इलाकों में दिन के तापमान में बढ़ोतरी देखी जा रही है। राजस्थान में सर्वाधिक अधिकतम तापमान बाड़मेर में 33.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। फतेहपुर में पारा सबसे कम 6.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जयपुर में दिन का औसत तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। IMD की ओर से साझा किए गए आंकड़े बताते हैं कि देश में मौसम के तीखे तेवर फरवरी से ही दिखने शुरू हो गए हैं। मौसम विभाग (आईएमडी) के अनुसार पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पूर्वी राजस्थान और गुजरात में रात के तापमान में एक से तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है। राजस्थान में भी तापमान बढ़ना शुरू हुआ है।
Advertisement
बिहार में बारिश की संभवना नहीं
उत्तर प्रदेश और बिहार में फिलहाल बारिश की संभावना नहीं है, लेकिन ठंड का असर अभी जारी रहेगा। बिहार के कई जिलों जैसे छपरा, गोपालगंज, सारण, आरा और बक्सर में घना कोहरा पड़ने का अनुमान है। वहीं, हाजीपुर, समस्तीपुर, बेगूसराय, सासाराम और गया समेत कई इलाकों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है।