Weather: दिन में खिलेगी धूप, लेकिन रात में पड़ेगी ठंड; पश्चिमी विक्षोभ के असर से 13 फरवरी को पहाड़ों में होगी बारिश

धूप निकलने से मौसम अब बदल रहा है, आने वाले कुछ दिनों तक मौसम ऐसी ही बना रहेगा, लेकिन सुबह और रात के वक्त ठंडी मेहसूस होगी। मतलब ठंड अभी भी बाकी है, ऐसे में सेहत का ध्यान रखना और भी जरूरी हो जाता है। जानें ताजा मौसम का अपडेट

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Weather Today
आज का मौसम | Image: X

Uttarakhand Weather Today: देशभर में अब मौसम लगातार बदल रहा है। अच्छी धूप खिलने से दिन के वक्त तापमान सामान्य हो जाता है, जिससे ज्यादा ठंड नहीं लगती, लेकिन सुबह और शाम के वक्त थोड़ा कोहरा रहता है और ठंड भी महसूस होती है। मौसम विभाग के ताजा अपडेट के मुताबिक, 'पश्चिमी विक्षोभ के असर से 13 फरवरी को पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है।'  

पश्चिमी विक्षोभ का असर कमजोर पड़ रहा है, जिससे उत्तर भारत के राज्यों में फिलहाल आसमान साफ रहेगा। पिछले कुछ दिनों में मौसम में उतार-चढ़ाव देखा गया था, लेकिन अब स्थिरता आने की संभावना है। उत्तराखंड के मैदानी जिलों जैसे देहरादून, हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर में दिन के वक्त तेज धूप निकल रही है। वहीं, पहाड़ी इलाकों में धूप से ठंड में राहत मिल रही है। IMD की रिपोर्ट के मुताबिक, यह शुष्क मौसम पर्यटकों और स्थानीय निवासियों के लिए अनुकूल रहेगा।

16 फरवरी से मौसम में बदलाव

मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है कि 16 फरवरी से उत्तराखंड के ऊंचाई वाले जिलों में मौसम करवट ले सकता है। खासतौर पर उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में बारिश हो सकती है। यह बदलाव एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के कारण होगा। उसके बाद 17 फरवरी को भी इन इलाकों में मौसम खराब रहने की संभावना है।

दिन में खिल रही धूप, लेकिन रातें अभी भी ठंडी

यह विक्षोभ पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित करेगा, लेकिन इसका असर सीमित रहेगा। वहीं, आने वाले दिनों में मसूरी और नैनीताल में दिन में धूप से गर्माहट महसूस होगी, लेकिन रातें अभी भी ठंडी रहेगी। फरवरी में इस तरह का मौसम सामान्य है, लेकिन जलवायु परिवर्तन के कारण उतार-चढ़ाव ज्यादा देखने को मिल रहे हैं। लेकिन किसानों के लिए यह वक्त फसलों की देखभाल के लिए काफी मायने रखता है। लेकिन इस मौसम से सिंचाई की जरूरत बढ़ सकती है।

Advertisement

ठंडा पानी पीने से बचें, सेहत का रखें ध्यान 

दिन की गर्मी और सुबह-शाम की ठंड से सर्दी, खांसी, जुकाम, गला दर्द, एलर्जी और वायरल बुखार के मामले बढ़ जाते हैं, ऐसे में सेहत को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है। क्योंकि तापमान के उतार-चढ़ाव से शरीर की इम्यूनिटी कमजोर हो सकती है, खासकर बच्चों और बुजुर्गों को वायरल बुखार जल्दी प्रभावित करता है, ऐसे में ठंडे पानी और जंक फूड से बचें। पौष्टिक भोजन लें, जैसे फल, सब्जियां और दालें। साथ ही एक्सरसाइज करें करें और साफ-सफाई का ध्यान रखें।   

यह भी पढ़ें: EPFO: कितनी होगी UPI से EPF का पैसे निकालने की डेली लिमिट?
 

Advertisement
Published By:
 Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड