Weather: शिमला में जनवरी में अब तक का सबसे अधिक अधिकतम तापमान दर्ज

हिमाचल प्रदेश के शिमला में जनवरी माह का अब तक का सबसे अधिक अधिकतम तापमान दर्ज किया गया, जिससे 2006 में बना उच्चतम तापमान का पुराना रिकॉर्ड टूट गया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Shimla
Shimla's breathtaking views | Image: Unsplash

हिमाचल प्रदेश के शिमला में जनवरी माह का अब तक का सबसे अधिक अधिकतम तापमान दर्ज किया गया, जिससे 2006 में बना उच्चतम तापमान का पुराना रिकॉर्ड टूट गया है। शुक्रवार को शिमला में अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो जनवरी माह का सर्वाधिक तापमान है। इससे पहले 30 जनवरी 2006 को सर्वाधिक तापमान 21.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

स्थानीय मौसम विभाग ने कहा, ‘‘शिमला शहर में शुक्रवार को जनवरी माह का सर्वाधिक अधिकतम तापमान दर्ज किया गया, जो 22 डिग्री सेल्सियस था। इससे पहले 30 जनवरी 2006 को सर्वाधिक अधिकतम तापमान 21.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।’’

शुक्रवार को शहर में जनवरी का दूसरा सर्वाधिक न्यूनतम तापमान 11.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने बताया कि शिमला में अब तक का सर्वाधिक न्यूनतम तापमान 24 जनवरी 2009 को 12.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

हिमाचल प्रदेश के एक अन्य लोकप्रिय पर्यटन स्थल मनाली में भी न्यूनतम तापमान 7.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो दूसरा सबसे अधिक न्यूनतम तापमान है। मनाली में अब तक का सर्वाधिक रात्रि तापमान 25 जनवरी 2009 को 7.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

Advertisement

मौसम विभाग ने बताया कि हिमाचल प्रदेश में रविवार और सोमवार को हिमपात और बारिश होने की संभावना है। विभाग ने बताया कि मंगलवार को मध्य एवं ऊंचे पर्वतीय क्षेत्रों में कुछ जगह बर्फबारी और बारिश जारी रहेगी।

Published By:
 Ritesh Kumar
पब्लिश्ड