अपडेटेड 5 July 2025 at 09:06 IST
दिल्ली-NCR समेत कई राज्यों में होगी तेज बारिश, जानें उत्तराखंड, राजस्थान, बिहार समेत अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम?
5 जुलाई 2025 का मौसम अपडेट: दिल्ली-NCR, राजस्थान, उत्तराखंड, बिहार और अन्य राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
- भारत
- 2 min read

Delhi NCR weather today: देश के अलग अलग हिस्सों में मानसून का कहर जारी है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने आज (5 जुलाई) दिल्ली-NCR, राजस्थान, उत्तराखंड, बिहार सहित कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी दी है। बारिश के चलते तापमान में गिरावट आई है, पर कई जगहों पर जलभराव और बाढ़ जैसी स्थिति बन गई है।
दिल्ली और आसपास के इलाकों में आज (5 जुलाई) रुक-रुक कर बारिश हो सकती है। IMD के मुताबिक, न्यूनतम तापमान 28 डिग्री तक रहने की संभावना है। वहीं, हवा में नमी के चलते उमस भी बनी रहेगी। इसके अलावा, वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 72 पर ‘संतोषजनक’ श्रेणी में दर्ज किया गया। उत्तराखंड में मानसून पूरी तरह सक्रिय है। रुद्रप्रयाग और बागेश्वर में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। बागेश्वर में सभी स्कूल बंद कर दिए गए हैं। भूस्खलन और नदी जलस्तर बढ़ने के कारण कई रास्ते बंद हो गए हैं। केदारनाथ यात्रा भी फिलहाल रोक दी गई है।
यूपी और बिहार में हल्की से मध्यम बारिश
उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल और तराई क्षेत्रों में हल्की बारिश की संभावना है, जबकि पश्चिमी जिलों में उमस बनी रहेगी। बिहार में भी कई शहरों में तेज हवाओं के साथ बारिश का पूर्वानुमान है।
राजस्थान में लगातार मूसलाधार बारिश
राजस्थान के कोटा, अजमेर और पोकरण में 128 मिमी तक बारिश दर्ज की गई है। कई बांधों के गेट खोलने पड़े हैं। जोधपुर और अजमेर में सड़कों पर जलभराव से यातायात प्रभावित हुआ है।
Advertisement
MP, छत्तीसगढ़ और कर्नाटक में भी मानसून सक्रिय
वहीं मध्य प्रदेश के भोपाल, इंदौर और ग्वालियर में बादल छाए रहेंगे, कुछ इलाकों में हल्की बारिश की संभावना है। छत्तीसगढ़, ओडिशा, झारखंड में भारी बारिश का अनुमान जताया गया है, वहीं, निचले इलाकों में बाढ़ की आशंका। इसके अलावा कर्नाटक और केरल की बात करें तो यहां भी मानसून का असर बना हुआ है, कुछ जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। ॉ
यह भी पढ़ें: PM मोदी पहुंचे अर्जेंटीना, जानिए कैसे बदल सकता है भारत का रक्षा, कृषि और ऑयल सेक्टर? ऐतिहासिक डील संभव
Advertisement
Published By : Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड 5 July 2025 at 09:06 IST