Weather: कहीं बारिश तो कहीं भीषण 'लू' का अलर्ट... आने वाले 7 दिनों में तेजी से बदलेगा मौसम, जानें अपने शहर का हाल

भारत के कई राज्यों के लिए भीषण गर्मी और हीटवेव का अलर्ट जारी है। IMD के मुताबिक, 28 अप्रैल के बाद मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। जानें अपने शहर का हाल। पढ़ें पूरी खबर।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Delhi Weather
आज का मौसम | Image: X/ANI

IMD weather update: भीषण गर्मी की मार झेल रहे उत्तर और मध्य भारत के लिए राहत भरी खबर आई है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, कई दिनों तक चलने वाली भीषण गर्मी के बाद अब मौसम का रुख बदलने वाला है। अगले 7 दिनों में देश के अलग-अलग हिस्सों में कहीं झुलसाने वाली धूप तो कहीं गरज-चमक के साथ बारिश का पूर्वानुमान है।

कहां मिलेगी राहत और कहां चलेगी 'लू'?

IMD ने अपनी ताजा रिपोर्ट में बताया है कि 28 अप्रैल से उत्तर-पश्चिम भारत के कई राज्यों में बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। इस बदलाव से तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आ सकती है, जो तपती गर्मी से जूझ रहे लोगों के लिए बड़ी राहत होगी।

हालांकि, राहत हर जगह एक साथ नहीं मिलेगी। फिलहाल उत्तर प्रदेश, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और दिल्ली समेत मध्य भारत के कई हिस्सों में हीटवेव (लू) की स्थिति बनी हुई है। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक इन क्षेत्रों में तापमान सामान्य से ज्यादा रहने की चेतावनी दी है।

मुख्य शहरों में कैसा रहेगा मौसम का हाल

दिल्ली-NCR में अभी भी हीटवेव का असर है, तापमान 42-44°C के आसपास दर्ज किया जा रहा है। 28 अप्रैल के बाद तेज हवाओं और हल्की बारिश से राहत मिल सकती है।

Advertisement

उत्तर प्रदेश और राजस्थान: बांदा और जैसलमेर जैसे इलाकों में पारा 46°C के करीब पहुंच रहा है। यहां अभी भी भीषण गर्मी का येलो अलर्ट जारी है।

पहाड़ी राज्य (हिमाचल और उत्तराखंड): पहाड़ों पर भी इस बार असामान्य गर्मी देखी जा रही है, जहां तापमान सामान्य से ऊपर बना हुआ है।

Advertisement

पूर्वोत्तर भारत: पूर्वोत्तर के राज्यों में अगले 5 दिनों तक व्यापक बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने का अनुमान है। कुछ स्थानों पर भारी बारिश की भी चेतावनी दी गई है।

बिजली की मांग में रिकॉर्ड बढ़ोतरी 

भीषण गर्मी के कारण देश में बिजली की मांग रिकॉर्ड स्तर 256.11 GW तक पहुंच गई है। कूलिंग उपकरणों के अत्यधिक उपयोग ने ग्रिड पर दबाव बढ़ा दिया है। मौसम विभाग ने नागरिकों को दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे के बीच बाहर निकलने से बचने की सलाह दी है। पर्याप्त पानी पिएं, ओआरएस (ORS) का सेवन करें और सूती कपड़े पहनें। गर्मी के इस दौर में स्वास्थ्य का खास ध्यान रखना जरूरी है। 

यह भी पढ़ें: लद्दाख में बनाए गए 5 नए जिले, LG विनय सक्सेना ने की बड़ी घोषणा

Published By:
 Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड