कोलकाता में हथियार बरामद, एक व्यक्ति गिरफ्तार

Kolkata: कोलकाता में एक व्यक्ति गिरफ्तार किया गया है जिसके पास से हथियार बरामद किए गए हैं।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Morphine worth Rs 1.5 crore recovered, drug peddler arrested in UP's Barabanki
प्रतीकात्मक तस्वीर | Image: Representative image

Kolkata: कोलकाता पुलिस के विशेष कार्य बल (एसटीएफ) ने सोमवार सुबह सियालदह रेलवे स्टेशन पर एक व्यक्ति के पास से हथियार बरामद होने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि एसटीएफकर्मियों ने गुप्त सूचना के आधार पर मालदा जिले के कालियाचक के रहने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार किया जो हाटे बाजारे एक्सप्रेस से सोमवार सुबह शहर आया था।

उन्होंने बताया कि उसके पास से कम से कम छह देसी बंदूक और एक गोली बरामद की गई।

अधिकारी ने कहा, ‘‘हमें सियालदह मार्ग से हथियारों की तस्करी किए जाने की सूचना मिली थी। हमारे अधिकारी सतर्क थे और तलाशी के दौरान हथियार बरामद होने के बाद व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया। हम उससे पूछताछ कर रहे हैं।’’

Advertisement

ये  भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़

Published By:
 Kajal .
पब्लिश्ड