'देश के युवा को बचाना होगा...' नशे की बढ़ती समस्या पर कैबिनेट मीटिंग में भावुक हुए PM मोदी

केंद्रीय मंत्रिपरिषद की बैठक के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के युवाओं में नशीले पदार्थों के बढ़ते चलन को लेकर गंभीर चिंता जताई है। इस समस्या के समाधान के लिए उन्होंने नक्सलवाद के विरुद्ध हासिल की गई सफलता का उदाहरण प्रस्तुत किया। प्रधानमंत्री का मानना है कि जिस प्रकार नक्सलवाद पर प्रभावी नियंत्रण पाया गया है, उसी दृढ़ संकल्प के साथ नशे की बुराई को भी समाज से पूरी तरह समाप्त करने की आवश्यकता है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
'देश के युवा को बचाना होगा...' नशे की बढ़ती समस्या पर कैबिनेट मीटिंग में भावुक हुए PM मोदी
'देश के युवा को बचाना होगा...' नशे की बढ़ती समस्या पर कैबिनेट मीटिंग में भावुक हुए PM मोदी | Image: ANI

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में केंद्रीय मंत्रिपरिषद की एक महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता की। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, इस बैठक में देश में तेजी से बढ़ती नशे की समस्या पर चर्चा करते हुए प्रधानमंत्री बेहद भावुक हो गए। आसियान (ASEAN) शिखर सम्मेलन में भाग लेने के बाद मनीला से देर रात स्वदेश लौटे प्रधानमंत्री ने सुबह 10:30 बजे इस बैठक की शुरुआत की, जो करीब साढ़े तीन घंटे तक चली। इस दौरान नशा मुक्ति, गरीबी उन्मूलन, आंतरिक सुरक्षा और आर्थिक सुधारों जैसे कई अहम विषयों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।

नशे के खिलाफ निर्णायक लड़ाई का आह्वान

सूत्रों के मुताबिक, बैठक के दौरान जब देश की युवा पीढ़ी में बढ़ती नशे की लत का जिक्र आया, तो पीएम मोदी की आंखें नम हो गईं। उन्होंने रुंधे हुए गले से कहा कि किसी भी कीमत पर देश के युवाओं को नशे के चंगुल से बाहर निकालना होगा। उन्होंने नक्सलवाद के खिलाफ सरकार को मिली सफलता का उदाहरण देते हुए मंत्रियों और अधिकारियों को प्रेरित किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि जिस दृढ़ इच्छाशक्ति से देश से नक्सलवाद को समाप्त किया जा रहा है, उसी तरह नशे की समस्या को भी जड़ से उखाड़ फेंकना संभव है।

नक्सलवाद पर मिली बढ़त को बनाए रखने की चेतावनी

नक्सलवाद के मुद्दे पर चर्चा करते हुए प्रधानमंत्री ने सुरक्षा और प्रशासनिक तंत्र को सतर्क रहने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि नक्सलवाद के खिलाफ जो ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की गई हैं, उन्हें स्थायी रूप से बनाए रखना बेहद आवश्यक है। पीएम मोदी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि इस बात की निरंतर निगरानी रखी जाए ताकि नक्सलवाद देश में दोबारा सिर न उठा सके।

गरीबी उन्मूलन और 'बचत की संस्कृति' पर जोर

बैठक में गरीबी उन्मूलन पर बात करते हुए पीएम मोदी ने 2014 में पहली बार सरकार बनने के बाद संसद के सेंट्रल हॉल में दिए गए अपने भाषण को याद किया, जिसमें उन्होंने अपनी सरकार को गरीबों को समर्पित बताया था। विश्व बैंक की एक रिपोर्ट का हवाला देते हुए बैठक में बताया गया कि देश में लगभग 50 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर निकल चुके हैं। इस पर प्रधानमंत्री ने कहा कि अब सबसे बड़ी चुनौती यह सुनिश्चित करना है कि ये लोग दोबारा गरीबी के दुष्चक्र में न फंसें। इसके लिए उन्होंने समाज में बचत की आदत को बढ़ावा देने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति केवल उपभोगवादी ('खाओ-पियो और मौज करो') नहीं रही है, बल्कि बचत करना हमारे स्वभाव का हिस्सा है, जिसे और मजबूत करने की आवश्यकता है।

Advertisement

बैठक में पेश किए गए तीन प्रमुख प्रेजेंटेशन

वित्त, ग्रामीण विकास और पंचायती राज समेत 11 मंत्रालयों के सचिवों ने संयुक्त रूप से यह प्रेजेंटेशन दिया। इसमें बताया गया कि पीएम आवास योजना, हर घर जल, उज्ज्वला योजना, डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) और डिजिटल बुनियादी ढांचे ने करोड़ों लोगों का जीवन स्तर सुधारने में निर्णायक भूमिका निभाई है।
नक्सल मुक्त भारत में नक्सलवाद के खात्मे के लिए उठाए गए कदमों, अब तक की प्रगति और प्रभावित क्षेत्रों में विकास की आगामी रणनीतियों का ब्योरा रखा गया।
तीसरा प्रेजेंटेशन प्रधानमंत्री जनधन योजना पर केंद्रित था, जिसमें आम नागरिकों को बैंकिंग प्रणाली से जोड़ने और उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के प्रयासों की समीक्षा की गई।
इसके अतिरिक्त, बैठक में सितंबर महीने में हुई चिंतन बैठक के दौरान निर्धारित किए गए लक्ष्यों की प्रगति और प्रशासनिक सुधारों की दिशा में किए गए कार्यों का भी मूल्यांकन किया गया।

ये भी पढ़ें - जेल की सलाखों से बाहर आए आजम खान, डासना जेल के बाहर समर्थकों की भारी भीड़ ने किया स्वागत

Advertisement
Published By:
 Aarya Pandey
पब्लिश्ड