LIVE BLOG

LIVE UPDATES/ BIMSTEC शिखर सम्मेलन में भाग लेने के बाद श्रीलंका पहुंचे PM मोदी, 6 शीर्ष मंत्रियों ने किया गर्मजोशी से स्वागत

India News Live: लोकसभा के बाद राज्यसभा में भी वक्फ बिल पास हो गया। PM मोदी ने कहा कि लंबे समय से हाशिये पर रहे लोगों को सहारा मिलेगा। बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर मनोज कुमार का निधन हो गया है। वह देशभक्ति से जुड़ी फिल्मों के लिए 'भारत कुमार' के नाम से भी जाने जाते थे। उनके निधन से बॉलीवुड इंडस्ट्री में शोक की लहर छा गई।

Follow : Google News Icon  
PM Modi in Colombo
PM Modi in Colombo | Image: x

India News Live: वक्फ संशोधन बिल को मोदी सरकार ने दोनों सदनों में पास करा लिया है। लोकसभा के बाद राज्यसभा में भी लंबी चर्चा के बाद 128 वोटों के समर्थन से बिल पास हो गया। वक्फ बिल पास होने पर पीएम मोदी का पहला रिएक्शन आया है। बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर मनोज कुमार हमारे बीच नहीं रहे। 87 साल की उम्र में उनका निधन हुआ। मनोज कुमार के निधन से इंडस्ट्री में शोक की लहर छा गई है। पीएम मोदी थाईलैंड दौरे के बाद श्रीलंका पहुंच गए हैं।


ममता सरकार से फिर से विचार करने की अपील करता हूं- अरुण गोविल

रामनवमी जुलूस के मुद्दे पर भाजपा सांसद अरुण गोविल ने कहा कि मैं पश्चिम बंगाल सरकार से अपने फैसले पर फिर से विचार करने की अपील करना चाहता हूं। रामनवमी का जुलूस बहुत शांतिपूर्ण होता है। ऐसे जुलूसों में कहीं कोई आक्रामकता नहीं होती। 500 साल बाद अयोध्या में राम मंदिर बना और आज पूरा देश 'जय श्री राम' के नारों से गूंजता है।
 


वक्फ बिल को चुनौती देते हुए SC के रुख पर क्या बोले पप्पू यादव?

कांग्रेस नेता मोहम्मद जावेद द्वारा वक्फ (संशोधन) विधेयक 2025 को चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट का रुख करने पर पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने कहा कि जब सड़कें सुनी और सदन गूंगी बहरी हो जाए हो जाए तब सुप्रीम कोर्ट के अलावा कोई रास्ता नहीं है।  जब आप संविधान का उल्लंघन करेंगे तब कोई भी व्यक्ति सुप्रीम कोर्ट जा सकता है।


Advertisement

भारतीय प्रवासियों ने किया पीएम मोदी का स्वागत

प्रधानमंत्री मोदी कोलंबो के होटल पहुंचे। इस दौरान भारतीय प्रवासियों और भारतीय समुदाय के सदस्यों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।


CM भजनलाल ने धिकारियों के साथ की उच्च स्तरीय बैठक

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आज भर्ती को लेकर अधिकारियों के साथ एक उच्च स्तरीय बैठक की।


Advertisement

श्रीलंका: बारिश के बावजूद पीएम मोदी का जोरदार स्वागत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोलंबो पहुंचे। बारिश के बावजूद विशेष स्वागत में श्रीलंका के 6 शीर्ष मंत्रियों ने एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया। श्रीलंका के मंत्रियों विजेता हेराथ, नलिंडा जयतिसा, अनिल जयंता, रामलिंगम चंद्रशेखर, सरोजा सवित्री पॉलराज और क्रिसांथा अबेसेना ने एयरपोर्ट पर प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत किया।
 


राम नवमी उत्सव से पहले राम मंदिर को सजाया गया

राम जन्मभूमि मंदिर को 6 अप्रैल को मनाए जाने वाले राम नवमी उत्सव से पहले फूलों और लाइटों से सजाया गया है।


कोलंबो पहुंच गया हूं, स्वागत के लिए आभारी- PM मोदी

पीएम मोदी ने ट्वीट कर लिखा, 'कोलंबो पहुंच गया हूं। हवाई अड्डे पर मेरा स्वागत करने वाले मंत्रियों और गणमान्य व्यक्तियों का आभारी हूं। श्रीलंका में होने वाले कार्यक्रमों की प्रतीक्षा कर रहा हूं।'


पीएम मोदी का इंतजार कर रहे भारतीय समुदाय के सदस्य ने क्या कहा?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के होटल पहुंचने का इंतजार कर रहे भारतीय प्रवासी समुदाय के सदस्य अमित ने कहा कि यह तीसरी बार है जब मैं प्रधानमंत्री मोदी से मिलने जा रहा हूं। पिछली बार मैं उनसे 2019 में मिला था।  वो एक महान और प्रेरक नेता हैं।


कोलंबो पहुंचे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी श्रीलंका के कोलंबो पहुंचे। बारिश के बावजूद विशेष स्वागत में श्रीलंका के 6 शीर्ष मंत्रियों ने एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया।

श्रीलंका के मंत्रियों विजेता हेराथ, नलिंडा जयतिसा, अनिल जयंता, रामलिंगम चंद्रशेखर, सरोजा सवित्री पॉलराज और क्रिसांथा अबेसेना ने एयरपोर्ट पर प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत किया।
 


काठमांडू में राजशाही समर्थकों ने सड़कों पर किया प्रदर्शन

नेपाल के काठमांडू में राष्ट्रीय प्रजातंत्र पार्टी (RPP) के गिरफ्तार नेताओं की रिहाई की मांग को लेकर राजशाही समर्थकों ने सड़कों पर प्रदर्शन किया।
 


उत्तर भारत में लगे भूंकप के झटके

नेपाल में रिक्टर पैमाने पर 5.0 तीव्रता का भूकंप आया, उत्तर भारत में भी हल्के झटके महसूस किए गए।


19 अप्रैल जम्मू-कश्मीर की जनता के लिए बहुत बड़ा दिन-रविंदर रैना

भाजपा नेता रविंदर रैना ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा जम्मू-कश्मीर में USBRL (उधमपुर-श्रीनगर-बारामुल्ला रेल लिंक) परियोजना का उद्घाटन किए जाने पर कहा, "19 अप्रैल जम्मू-कश्मीर की जनता के लिए बहुत बड़ा दिन होगा। प्रधानमंत्री मोदी जम्मू-कश्मीर रेलवे के उस प्रोजेक्ट का उद्घाटन करेंगे, जिसके बाद रेलवे संपर्क कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक संपूर्ण भारत को रेल मार्ग से जोड़ देगी। कटरा से कश्मीर जाने वाले रेलवे मार्ग का उद्घाटन स्वयं प्रधानमंत्री मोदी करेंगे। यह जम्मू-कश्मीर की जनता के लिए प्रधानमंत्री मोदी की बहुत बड़ी सौगात होगी। 


स्टार्टअप इकोसिस्टम की संभावनाएं बहुत- पीयूष गोयल

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने स्टार्टअप महाकुंभ पर कहा कि मेरा मानना है कि समय आ गया है कि भारत के निवेशक पहचाने कि इस स्टार्टअप इकोसिस्टम की संभावनाएं बहुत हैं। इसमें हमारे युवा और युवती बहुत अच्छा काम कर रहे हैं। कांग्रेस ने कभी सोचा भी नहीं था कि कभी स्टार्टअप इकोसिस्टम को प्रोत्साहन मिलेगा। उन्हें सिर्फ आलोचना करना आता है। यह नकारात्मक सोच ही देश को पीछे छोड़ देती है। सकारात्मक सोच बड़े लक्ष्य की ओर जाती है।


कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों की बैठक जारी

इंदिरा भवन में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों की बैठक चल रही है। बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और अन्य नेता शामिल हैं।


हमारे पास अब कोर्ट का रास्ता बचा है- वक्फ बिल पास होने पर सपा सांसद

वक्फ संशोधन विधेयक पर समाजवादी पार्टी के सांसद जिया उर रहमान बर्क ने कहा कि हमने और विपक्ष की तमाम पार्टियों ने वक्फ संशोधन विधेयक का विरोध किया है और इस सिलसिले में आगे की क्या रणनीति बनानी है, यह तय करना है।  यह बिल लोकसभा और राज्यसभा से पास हो गया है। हमारे पास अब कोर्ट का रास्ता बचा है।  हम सबसे चर्चा करके आगे का कदम उठाएंगे।  हमारे लिए यह इतिहास का एक बुरा दिन रहेगा।    


धर्म के नाम पर बांटने की कोशिश कर रही बीजेपी- TMC

TMC नेता कुणाल घोष ने वक्फ संशोधन विधेयक पर कहा कि भाजपा वाले हमें धर्म के नाम पर बांटने की कोशिश कर रहे हैं। हम इसका शुरू से ही विरोध कर रहे हैं। केंद्र सरकार ने ये ठीक नहीं किया और इसलिए जनता रुष्ट है।
 


गुजरात में केमिकल फैक्ट्री में लगी आग

गुजरात के भरूच के अंकलेश्वर GIDC इलाके में एक केमिकल फैक्ट्री में आग लगी। दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। आग बुझाने का काम जारी है। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।


शिक्षा में होने वाला निवेश कभी व्यर्थ नहीं जाता- सीएम योगी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज हम इस बात को कह सकते हैं कि शिक्षा में किया जाने वाला निवेश और खर्च कभी व्यर्थ नहीं जा सकता है। वह सदैव आपके जीवन में कुछ न कुछ अच्छा करके दिखाएगा। पिछले 10 वर्ष में आपने बदलते हुए भारत को देखा है। आज हमें एक नए भारत के दर्शन हो रहे हैं। आज यह एक भारत और श्रेष्ठ भारत है। आज प्रधानमंत्री मोदी के नेतृ्त्व में हमें जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में व्यापक परिवर्तन देखने को मिला है। 
 


राष्ट्रपति की पुर्तगाल और स्लोवाकिया की आगामी यात्रा पर क्या बोले तन्मय लाल?

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की पुर्तगाल और स्लोवाकिया की आगामी यात्रा पर विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) तन्मय लाल ने कहा कि राष्ट्रपति की पुर्तगाल और स्लोवाकिया की दो महत्वपूर्ण ऐतिहासिक राजकीय यात्राएं होने वाली हैं। राष्ट्रपति की पुर्तगाल यात्रा ऐसे समय में हो रही है जब हम दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंधों के 50 वर्ष पूरे होने का जश्न मना रहे हैं। राष्ट्रपति पुर्तगाल के राष्ट्रपति मार्सेलो रेबेलो डी सूसा के निमंत्रण पर पुर्तगाल का दौरा करेंगी। प्रधानमंत्री मोदी ने 2017 में पुर्तगाल का दौरा किया था। ऐसे समय में जब हम अपने राजनयिक संबंधों के 50 वर्ष पूरे कर रहे हैं, यह यात्रा हमारी मित्रता को अगले स्तर पर ले जाएगी।  भारत-पुर्तगाल संबंध भारत-EU संबंधों को और मजबूत बनाते हैं। 


CM योगी ने किया गुरु गोरखनाथ ज्ञानस्थली का उद्घाटन

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरु गोरखनाथ ज्ञानस्थली का उद्घाटन किया।


वक्फ बिल का पास होना राहत की बात- मनोज तिवारी

भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने वक्फ (संशोधन) विधेयक 2024 पर कहा कि आज उन लोगों के घरों में जाकर उनकी खुशी देखिए जिनकी जमीनों पर वक्फ ने गलत ढ़ंग से कब्जा किया था। वे सभी धर्मों के लोग हैं और क्या कांग्रेस कभी इन लोगों का दर्द समझ सकती है? कांग्रेस तुष्टीकरण में अंधी हो चुकी है। वक्फ बिल का पास होना देश के 140 करोड़ लोगों के लिए एक राहत की बात है। 
 


18,658 करोड़ के प्रोजेक्ट्स को केंद्रीय कैबिनेट की मंजूरी

केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में कई अहम फैसले लिए गए हैं। केंद्रीय रेल और सूचना प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने केंद्रीय कैबिनेट की ब्रीफिंग की।

अश्विनी वैष्णव ने बताया कि केंद्रीय कैबिनेट ने रेल मंत्रालय की 4 परियोजनाओं को मंजूरी दी है जिसकी कुल लागत 18,658 करोड़ रुपये है। महाराष्ट्र, ओडिशा और छत्तीसगढ़ के 15 जिलों को कवर करने वाली परियोजनाओं से भारतीय रेलवे के मौजूदा नेटवर्क में करीब 1247 किलोमीटर की बढ़ोतरी होगी।


मनोज कुमार की फिल्मों से हर कोई प्रेरणा ले सकता था- पूनम ढिल्लों

अभिनेत्री पूनम ढिल्लों ने भारतीय अभिनेता और फिल्म निर्देशक मनोज कुमार के निधन पर कहा, "यादें उन फिल्मों की हैं जो मैंने देखीं। मुझे लगता है कि उन्होंने सबसे खूबसूरत फिल्में बनाईं, जिन्हें हर कोई साथ देख सकता था और प्रेरणा ले सकता था..."


कोलकाता HC के फैसले पर क्या बोले शुभेंदु अधिकारी?

पश्चिम बंगाल के नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी ने रामनवमी जुलूस के मुद्दे पर कहा, "अपने धार्मिक त्योहार मनाना हमारा संवैधानिक अधिकार है, लेकिन ममता बनर्जी की पुलिस हमें रोक रही है। हमें हर मुद्दे को लेकर हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट जाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। हम हाई कोर्ट के फैसले का स्वागत करते हैं।"


बैंकॉक में मंदिर पहुंच PM मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बैंकॉक में वाट फो मंदिर का दौरा किया और पूजा-अर्चना की। थाई प्रधानमंत्री पैतोंगटार्न शिनवात्रा भी मौजूद रही। वाट फो मंदिर, जिसे 'लेटे हुए बुद्ध का मंदिर' भी कहा जाता है, जो बैंकॉक, थाईलैंड में एक प्रसिद्ध बौद्ध मंदिर परिसर है।


करोड़ों लोगों के लिए न्याय की एक नई शुरूआत का प्रतीक- विजय कुमार सिन्हा

बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने वक्फ संशोधन विधेयक पारित होने पर कहा, "यह करोड़ों लोगों के लिए न्याय की एक नई शुरूआत का प्रतीक है। यह एक ऐतिहासिक फैसला है। यह एक संशोधन नहीं एक सवेरा है। यह केवल कागजी सुधार नहीं बल्कि मुस्लिम समाज की पसमांदा महिलाओं और गरीब वर्ग के हक में उठाया गया एक ऐतिहासिक कदम है। यह ऐसा प्रावधान है जो भ्रष्टाचार पर लगाम लगाएगा।"


हमने राज्यसभा में एक नया रिकॉर्ड बनाया है- किरेन रिजिजू

केंद्रीय संसदीय कार्य और अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा, "कल हमने राज्यसभा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है - हमने एक नया रिकॉर्ड बनाया है - हमने राज्यसभा में (वक्फ संशोधन विधेयक पर) 17 घंटे और 2 मिनट तक चर्चा की। इस रिकॉर्ड को तोड़ना बेहद मुश्किल लगता है। वक्फ संशोधन विधेयक पर चर्चा के दौरान एक भी व्यवधान नहीं हुआ।"


वक्फ संशोधन बिल पर केशव प्रसाद मौर्य का बयान

 उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने वक्फ संशोधन विधेयक पारित होने पर कहा, "इस देश के लिए उम्मीद का नाम प्रधानमंत्री मोदी हैं और निराशा का नाम कांग्रेस पार्टी, गांधी परिवार, समाजवादी पार्टी के अखिलेश यादव, ममता बनर्जी आदि हैं। इन सबके द्वारा कोशिश की गई कि मुसलमानों के हित में भाजपा द्वारा कोई काम न हो पाए। हम वोट बैंक की राजनीति नहीं करते हैं, इसलिए वक्फ संशोधन विधेयक पारित किया गया, जो इस देश के गरीब मुसलमानों के कल्याण और विकास के लिए एक बड़ा रास्ता खोलने जा रहा है। यह समाजवादी पार्टी, कांग्रेस, TMC, AAP, BSP, DMK भी जानती है कि यह वक्फ संशोधन विधेयक मुसलमानों के हित में है।"


रामनवमी से पहले संभल में बढ़ाई गई सुरक्षा

संभल में आगामी रामनवमी और नवरात्रि के मद्देनजर शहर में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। पुलिस शहर में मार्च कर रही है।


राज्यसभा को अनिश्चित काल के लिए स्थगित किया गया

संसद बजट सत्र:  राज्यसभा को अनिश्चित काल के लिए स्थगित किया गया।


लोकसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

संसद बजट सत्र: लोकसभा को अनिश्चित काल के लिए स्थगित किया गया।
 


वक्फ संशोधन विधेयक 2024 पर स्वामी प्रसाद मौर्य का बयान

वक्फ संशोधन विधेयक 2024 पर RSSP प्रमुख स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा, "यह मोदी सरकार की तानाशाही है। उन्हें वक्फ बोर्ड पर संशोधन बिल लाना ही नहीं चाहिए था। मोदी सरकार ने देश के सभी बंदरगाह, एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन बेच दिए हैं। वक्फ बोर्ड की जमीन हड़पने के लिए यह संशोधन बिल लाया गया। मैं इसका घोर विरोध करता हूं।"


नमाज से पहले लखनऊ में बढ़ाई गई सुरक्षा

संसद द्वारा वक्फ (संशोधन) विधेयक 2025 पारित किए जाने के बाद शुक्रवार की नमाज से पहले लखनऊ में सुरक्षा बढ़ाई गई। ड्रोन से निगरानी रखी जा रही है।


गरीब मुसलमानों के लिए यह कानून बनाया- रेखा शर्मा

वक्फ संशोधन विधेयक पर राज्यसभा सांसद रेखा शर्मा ने कहा, "यह पूरे देश के लिए एक खुशी का मौका है। उन्होंने(प्रधानमंत्री मोदी) गरीब मुसलमानों के लिए यह कानून बनाया है। यहां सालों से ऐसा हो रहा था कि वक्फ की संपत्तियां गलत हाथों में चली जाती थी। विपक्ष के लोग हमेशा काले कपड़े पहनकर आते हैं, यह उनका पसंदीदा रंग है।"


मोहम्मद युनूस संग पीएम मोदी की बैठक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बांग्लादेश के मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस ने थाईलैंड के बैंकॉक में बैठक की।


दिल्ली यूनिवर्सिटी पहुंची CM रेखा गुप्ता

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा, "मुख्यमंत्री बनने के बाद मैं पहली बार दिल्ली विश्वविद्यालय के कैंपस में आई हूं। मुझे बहुत खुशी हो रही है कि मैंने उस विश्वविद्यालय से शिक्षा ली है जिसका दुनिया में इतना नाम है, जिसे हम कह सकते हैं कि हिंदुस्तान का सबसे प्रतिष्ठित संस्थान है... आज मैं इस कैंपस में खड़े होकर कह सकती हूं कि दिल्ली विश्वविद्यालय का जो नाम दुनिया में है, उसे और बढ़ाना है और पूरी दिल्ली में शिक्षा व्यवस्था को इस स्तर पर लाना है ताकि हर एक बच्चे को स्कूल से लेकर कॉलेज तक बेहतर शिक्षा मिले।"


विपक्ष के हंगामे के चलते लोकसभा की कार्यवाही स्थगित

लोकसभा की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष ने वक्फ संशोधन बिल पास होने पर भारी हंगामा हुआ। विपक्ष के हंगामे के चलते लोकसभा की कार्यवाही स्थगित कर दी गई। दोपहर 12 बजे तक कार्यवाही स्थगित कर दी गई। 


जिन्होंने CAA पर भ्रम फैलाया, वही अब...'

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा, "मैं समझता हूं कि जिन लोगों ने नागरिकता कानून के समय देश के आम गरीब मुसलमानों में भ्रम फैलाया, शाहीन बाग बनाया, वही लोग आज भ्रम फैला रहे हैं। लोगों ने देखा कि किसी की नागरिकता नहीं गई, लोग अब देखेंगे कि यह(वक्फ संशोधन विधेयक) गरीब मुसलमानों और महिलाओं के जीवन में, मुस्लिम समाज के लिए कितना उपयोगी है। जो लोग आज तक लूट रहे थे, उन्हीं को ज्यादा तकलीफ है।"


6वें बिम्सटेक शिखर सम्मेलन में शामिल हुए PM मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने थाईलैंड में 6वें बिम्सटेक शिखर सम्मेलन में भाग लिया। प्रधानमंत्री ने कहा, "बैंकॉक, थाईलैंड में आयोजित शिखर सम्मेलन में साथी बिम्सटेक नेताओं के साथ। हम विविध क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के लिए अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि करते हैं। हमारी कोशिशें लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाएं।"


JDU अब नीतीश जी के हाथ में नहीं है- पप्पू यादव

JDU से हाल ही में हुए इस्तीफों पर पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने कहा, "नीतीश कुमार जी की मानसिक स्थिति इस समय बहुत अच्छी नहीं है। उनकी पार्टी में 90% नेता SC/ST के खिलाफ हैं, लेकिन भाजपा से जुड़े हुए हैं... जिस दिन बिहार में वोटिंग होगी, उस दिन शाम 5 बजे के बाद भाजपा को नीतीश कुमार की जरूरत नहीं पड़ेगी। JDU अब नीतीश जी के हाथ में नहीं है।"


राष्ट्रपति मुर्मू ने जताया मनोज कुमार के निधन पर दुख

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिग्गज एक्टर मनोज कुमार के निधन पर दुख जताया। उन्होंने कहा, "महान अभिनेता और फिल्म निर्माता मनोज कुमार के निधन से दुखी हूं। उन्होंने भारतीय सिनेमा पर एक अमिट छाप छोड़ी है। अपने लंबे और प्रतिष्ठित करियर के दौरान, उन्हें उनकी देशभक्ति फिल्मों के लिए जाना जाता है, जिन्होंने भारत के योगदान और मूल्यों में गर्व की भावना को बढ़ावा दिया। राष्ट्रीय नायकों, किसानों और सैनिकों के प्रतिष्ठित चरित्रों को उन्होंने जीवंत किया जो हमारी सामूहिक स्मृति में अंकित रहेंगे। उनका सिनेमा राष्ट्रीय गौरव पैदा करेगा और आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करेगा। मैं उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति संवेदना देती हूं।"


 


बिम्सटेक शिखर सम्मेलन में पहुंचे PM मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छठे बिम्सटेक शिखर सम्मेलन में भाग लेने पहुंचे, थाई प्रधानमंत्री पैतोंगटार्न शिनावात्रा ने उनका स्वागत किया।


मनोज कुमार के निधन पर पीएम मोदी ने जताया दुख

बॉलीवुड एक्टर मनोज कुमार के निधन पर पीएम मोदी ने दुख जताया है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, “महान अभिनेता और फिल्म निर्माता मनोज कुमार जी के निधन से गहरा दुख हुआ। वह भारतीय सिनेमा के एक प्रतीक थे, जिन्हें विशेष रूप से उनके देशभक्ति के उत्साह के लिए याद किया जाता था, जो उनकी फिल्मों में भी दिखाई देता था। मनोज जी के कार्यों ने राष्ट्रीय गौरव की भावना प्रज्वलित की और पीढ़ियों को प्रेरित करते रहेंगे। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और प्रशंसकों के साथ हैं। ओम शांति।”


वक्फ संशोधन बिल पास होने पर क्या बोले PM मोदी?

वक्फ संशोधन बिल के संसद में पास होने के बाद पीएम मोदी का इस पर पहला रिएक्शन आया है। उन्होंने एक्स पर लिखा, “संसद के दोनों सदनों द्वारा वक्फ (संशोधन) विधेयक और मुसलमान वक्फ (निरसन) विधेयक का पारित होना सामाजिक-आर्थिक न्याय, पारदर्शिता और समावेशी विकास के लिए हमारी सामूहिक खोज में एक महत्वपूर्ण क्षण है। इससे विशेष रूप से उन लोगों को मदद मिलेगी जो लंबे समय से हाशिये पर हैं और इस प्रकार आवाज और अवसर दोनों से वंचित हैं। उन सभी संसद सदस्यों का आभार जिन्होंने संसदीय और समिति की चर्चाओं में भाग लिया, अपने दृष्टिकोण व्यक्त किए और इन कानूनों को मजबूत बनाने में योगदान दिया। उन अनगिनत लोगों को भी विशेष धन्यवाद जिन्होंने संसदीय समिति को अपने बहुमूल्य इनपुट भेजे। एक बार फिर, व्यापक बहस और संवाद के महत्व की पुष्टि की गई है।”


वक्फ संशोधन बिल राज्यसभा में भी पास

मोदी सरकार ने वक्फ संशोधन बिल को दोनों सदनों में पास करा लिया है। लोकसभा के बाद राज्यसभा में भी बिल पास हो गया है। राज्यसभा में बिल के समर्थन में 128 सांसदों ने वोट दिया। वहीं विरोध में 95 वोट पड़े। वक्फ संशोधन बिल पर लोकसभा में 14 घंटे चर्चा करने हुई। वहीं, राज्यसभा में भी करीब 12 घंटे की बहस की गई। 

 

Published By :
Ruchi Mehra

पब्लिश्ड